ONE: INSIDE THE MATRIX में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Martin Nguyen

ONE Championship 2020 के सबसे बड़े इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है, जिसमें बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ONE: INSIDE THE MATRIX का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा और जीतने वाले हर एक एथलीट को बहुत फायदा पहुंच सकता है।

एथलीट्स के पास ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा इतिहास रचने का भी मौका होगा, इसलिए ये एक जीत उनकी जिंदगी बदल सकती है।

इसलिए यहां आप देख सकते हैं कि ONE: INSIDE THE MATRIX में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स के लिए क्या-क्या दांव पर लगा होगा।

आंग ला न संग और रीनियर डी रिडर

मेन इवेंट में 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को अपराजित कंटेंडर रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करना है।

जून 2017 में विटाली बिगडैश को हराकर ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से ही आंग ला न संग जबरदस्त लय में नजर आए हैं। 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और हेवीवेट चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को भी नॉकआउट कर चुके हैं।

“द बर्मीज़ पाइथन” मिडलवेट डिविजन के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। अगर शुक्रवार को उन्हें जीत मिलती है तो सबसे ज्यादा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच जीत और सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के मामले में वो दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। वहीं अगर वो डी रिडर को नॉकआउट करते हैं तो ONE के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट फिनिश के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

लेकिन डच स्टार को नॉकआउट से हराना उनके लिए आसान नहीं होगा।

जून 2013 में प्रोफेशनल डेब्यू के बाद डी रिडर ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है और उनका रिकॉर्ड 12-0 का है। अपने सभी प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं, जिनमें 5 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत भी शामिल है।

डी रिडर के पास अब अपराजित वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है और शायद ही ये कीर्तिमान पहले किसी ने स्थापित किया हो। लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें लैजेंड एथलीट की चुनौती से पार पाना होगा।

क्रिश्चियन ली और यूरी लापिकुस

को-मेन इवेंट में 2 ऐसे लाइटवेट स्टार्स की भिड़ंत होगी जो युवा, प्रतिभाशाली हैं और लगभग हर मैच में सबमिशन या नॉकआउट से जीत दर्ज की है।

फेदरवेट से लाइटवेट डिविजन में आने के बाद क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के प्रदर्शन में सुधार आया है। वो शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी और सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव जैसे टॉप सुपरस्टार्स को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल और ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।

अब ली पहली बार अपने ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल को डिविजन के #1-रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

इस एक जीत के साथ ली ना केवल चैंपियनशिप बेल्ट को रिटेन कर लेंगे बल्कि ONE Championship के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत (13) के मामले में अमीर खान की बराबरी भी कर लेंगे। वहीं एक फिनिश के साथ वो ONE में अपने फिनिशिंग रिकॉर्ड को 13 पर पहुंचा सकते हैं। एक नॉकआउट जीत से वो अमीर खान के सबसे ज्यादा (9) नॉकआउट फिनिश की बराबरी कर लेंगे।

ली के पास इतिहास रचने का मौका है, लेकिन लापिकुस भी कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं।

मोल्दोवन स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 14-0 का है, फिनिशिंग रेट 100% है और अभी तक केवल एक प्रतिद्वंदी को छोड़कर सभी को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं।

ONE: INSIDE THE MATRIX में लापिकुस वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं, अपराजित रहकर अपने परफेक्ट फिनिशिंग रेट को भी कायम रख सकते हैं।

मार्टिन गुयेन और थान ली

ONE: INSIDE THE MATRIX में 2 वर्ल्ड-क्लास नॉकआउट आर्टिस्ट्स की भिड़ंत होने वाली है। क्योंकि ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को #3-रैंक के कंटेंडर थान ली के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

गुयेन का रिकॉर्ड 13-3 का है और मरात “कोबरा” गफूरोव, एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग, नारनतुंगलाग “तुंगा” जदंबा और ली को 2 बार हरा चुके हैं।

ये मार्टिन का चौथा ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस होगा और वो एक जीत के साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं।

इस जीत के साथ वो ONE के फेदरवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (10) दर्ज करने वाले एथलीट बन जाएंगे। एक फिनिश के साथ वो भार वर्ग में ली के 9 फिनिश के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं और एक नॉकआउट फिनिश उन्हें फेदरवेट डिविजन में सबसे ज्यादा नॉकआउट जीत (7) के मामले में फो थव के साथ पहले स्थान पर पहुंचा सकता है।

वहीं ली भी अपनी जबरदस्त लय को कायम रखना चाहेंगे।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार का फिनिशिंग रेट 100% है। युसुप सादुलेव, पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन कोटेट्सू “नो फेस” बोकू और Shooto Pacific Rim फेदरवेट चैंपियन रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को भी नॉकआउट कर चुके हैं।

चाहे ली इस शुक्रवार अपने नाम कोई रिकॉर्ड ना कर पाएं, लेकिन वो अपने परफेक्ट फिनिशिंग रेट को कायम रखने के साथ ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं।



जिओंग जिंग नान और टिफनी टियो

विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन की 2 टॉप एथलीट्स शुक्रवार को आमने-सामने होंगी। ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को #1-रैंक की कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव करना है।

जनवरी 2018 में इनकी पहली भिड़ंत में टियो ने ग्रैपलिंग गेम की मदद से शुरुआती बढ़त प्राप्त की थी। लेकिन अंत में जिओंग की स्ट्राइकिंग बेहतर साबित हुई और चीनी स्टार को चौथे राउंड में जीत मिली थी।

उसके बाद चीनी स्टार 3 बार अपने टाइटल को डिफेंड कर चुकी हैं। इस सफर में वो ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को हराने वाली पहली एथलीट भी बनी थीं।

जिओंग खुद को और भी बेहतर स्ट्रॉवेट चैंपियन साबित करना चाहती हैं और “नो चिल” के खिलाफ रीमैच में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं।

वहीं टियो ने #2-रैंक की कंटेंडर मिशेल निकोलिनी और #4-रैंक की कंटेंडर अयाका मियूरा को हराकर चैंपियनशिप रीमैच प्राप्त किया है।

टियो के पास अपने करियर में मिली एकमात्र हार का बदला पूरा करने का ही मौका होगा और इस रीमैच के लिए वो पिछले ढाई साल से इंतज़ार कर रही हैं।

एंटोनियो कारुसो और एडुअर्ड फोलायंग

201030 SG MU 1920x1080px CarusoVSFolayang.jpg

ये कोई वर्ल्ड टाइटल मैच तो नहीं, लेकिन इसमें फिलीपीनो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और ऑस्ट्रेलियाई स्टार एंटोनियो “द स्पार्टन” कारुसो आमने-सामने आ रहे हैं।

दोनों एथलीट्स ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंचना चाहते हैं, लेकिन पूर्व चैंपियन को इस जीत की फिलहाल ज्यादा जरूरत है। फोलायंग पिछले 4 में से 3 मैच हार चुके हैं और उन्हें एक नई शुरुआत की सख्त जरूरत है।

सौभाग्य से, ये मैच सिंगापुर में हो रहा है, जहां उनका रिकॉर्ड 6-1 का है। यहीं पर उन्होंने नवंबर 2016 में एओकी को हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

दूसरी ओर, कारुसो एक अच्छे ग्रैपलर हैं और ग्रैपलिंग स्किल्स वुशु स्पेशलिस्ट के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती हैं। बिना कोई संदेह “द स्पार्टन” लैजेंड एथलीट फोलायंग को हराकर अपने करियर को एक नई रफ्तार देने को बेताब होंगे।

लेकिन अंत में कोई एक एथलीट ही आगे बढ़ पाएगा।

ऋतु फोगाट और नोउ श्रे पोव

शो की शुरुआत 2 ऐसी महिला मार्शल आर्टिस्ट्स करने वाली हैं, जो ONE में आने से पहले काफी सफलता प्राप्त कर चुकी हैं।

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट रेसलिंग आइकन हैं और अभी तक अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग की मदद से मिक्स्ड मार्शल मैचों में जीत दर्ज करती आई हैं। शुक्रवार को वो लगातार तीसरी जीत दर्ज कर अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगी।

दूसरी ओर, कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन नोउ श्रे पोव हैं, जो अपनी स्ट्राइकिंग से किसी भी पल मैच को समाप्त कर सकती हैं। उन्होंने अब अपने टेकडाउन डिफेंस को भी बेहतर किया है।

इस मैच में जिसे भी जीत मिलेगी वो अपने देश की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगी। इसके अलावा जीत दर्ज करने वाली एथलीट को 2021 में होने वाली ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में भी जगह मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48