ONE SAMURAI 4 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship एक्शन से भरपूर ट्रिपलहेडर का समापन ONE SAMURAI इवेंट सीरीज के सबसे बड़े शो में से एक के साथ कर रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 17 अक्टूबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना से ONE SAMURAI 4 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपने विरोधी के घरेलू मैदान में उतरेंगे, जहां वो अपनी बेल्ट को होमटाउन हीरो और पूर्व टाइटल विजेता हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।
को-मेन इवेंट में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका योशीनारी अपनी 42 मैचों की जीत की स्ट्रीक को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और उनकी टक्कर मलेशियाई कंटेंडर रिफदीन मसदोर से होगी।
वहीं शो में ONE SAMURAI फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच होगा और जापानी मेगास्टार टकेरु सेगावा की हॉल ऑफ फेम सेरेमनी के अतिरिक्त काफी कुछ देखने को मिलेगा।
आप ONE SAMURAI 4 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
Take ONE Championship wherever you go! Sign up now to gain access to latest news, unlock special offers and get first access to the best seats to our live events.
By submitting this form, you are agreeing to our collection, use and disclosure of your information under our Privacy Policy. You may unsubscribe from these communications at any time.