ONE Championship की शनिवार, 17 अक्टूबर को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में सुपरस्टार्स से भरे एक शानदार कार्ड के साथ वापसी हो रही है। दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा इस हफ्ते MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के जोरदार मैचों का आयोजन किया जाएगा।
मेन इवेंट की बात करें तो मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी अपने तीसरे टाइटल डिफेंस में उतरेंगे और उनकी टक्कर घरेलू सुपरस्टार हिरोकी अकिमोटो से होगी।
को-मेन इवेंट मैच में ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका योशीनारी अपने खिताब को मलेशिया के शानदार एथलीट रिफदीन मसदोर के खिलाफ बचाने उतरेंगे। शो में ONE SAMURAI फेदरवेट िककबॉक्सिंग टूर्नामेंट के दो शानदार सेमीफाइनल मैच भी होंगे।
इसके अतिरिक्त इवेंट के दौरान ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और तीन डिविजन के K-1 चैंपियन टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के लिए ONE Championship हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का भी आयोजन होगा।
भारत में ONE SAMURAI 4 को live.onefc.com पर 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से लाइव देखा जा सकता है।