Shoma_Okumura Hero 1200x1165

शोमा “द डेस्ट्रॉयर ऑफ द गेल” ओकुमुरा

देश
आयु
20 Y

शोमा ओकुमुरा के बारे में

शोमा “द डेस्ट्रॉयर ऑफ द गेल” ओकुमुरा जापान के ओसाका शहर के एक किकबॉक्सर हैं, जिन्होंने ONE Championship के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में अपने रोमांचक फाइटिंग स्टाइल से खास पहचान बनाई है। Team Teppen का प्रतिनिधित्व करने वाले ओकुमुरा बॉक्सिंग की मजबूत बुनियाद के साथ बेहतरीन मूवमेंट, तेज कॉम्बिनेशंस और समझदारी भरी काउंटर स्ट्राइकिंग का शानदार तालमेल पेश करते हैं।

ओकुमुरा का मार्शल आर्ट्स सफर महज 3 साल की उम्र में शुरू हुआ था। एक दिन क्योकुशिन कराटे जिम के सामने से गुजरते हुए उनकी इस खेल में दिलचस्पी जगी और उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया। बचपन की उस छोटी सी घटना ने उनके अंदर मार्शल आर्ट्स के प्रति ऐसा जुनून पैदा किया, जो आखिरकार उन्हें प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं तक ले गया।

ओसाका निवासी एथलीट ने मिडल स्कूल के दौरान कई कराटे टूर्नामेंट जीते और फिर अपना ध्यान बॉक्सिंग की ओर लगाया। ये बदलाव उनके करियर में बेहद अहम साबित हुआ। ओकुमुरा ने ईस्ट एशियन यूथ गेम्स में पुरुषों के 60 किलोग्राम बॉक्सिंग डिविजन में स्वर्ण पदक जीतकर अपने एमेच्योर करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

किकबॉक्सिंग में अपनी काबिलियत आजमाने के इरादे से ओकुमुरा ने जनवरी 2024 में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया। उस समय वो हाई स्कूल में पढ़ रहे थे। उन्होंने जापान के घरेलू सर्किट में अपने कौशल को निखारा और स्टैंड अप संगठन के किंग ऑफ रूकी टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई।

उनकी लगातार प्रगति ने अक्टूबर 2025 में उनके लिए ONE Championship में फाइट करने का रास्ता खोला। ओकुमुरा ने अपने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार छाप छोड़ी और एल्फी लिंच को तीन बार नॉकडाउन करते हुए पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत हासिल की। उनकी रफ्तार, सटीक टाइमिंग और शानदार पंचिंग ने तुरंत ग्लोबल स्टेज पर सबका ध्यान खींच लिया।

इस शानदार शुरुआत के बाद उन्होंने इंटरनेशनल प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगातार तीन और जीत दर्ज कीं। इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मई 2026 में उन्हें ONE Championship के साथ 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का ऐसा कॉन्ट्रैक्ट मिला, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। ये उनके करियर का एक अहम मोड़ भी साबित हुआ क्योंकि अब उनके पास अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए संगठन के टॉप एथलीट्स के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर था।

ONE Championship में अपनी पहली हार का सामना करने के बाद ओकुमुरा ने ONE SAMURAI 4 में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने दो डिविजन के पूर्व RISE चैंपियन टोकी टमारु को शानदार प्रदर्शन के दम पर मात दी। इस मुकाबले में उनका संयम और रणनीतिक परिपक्वता साफ नजर आई, जिसे उन्होंने वर्षों की प्रतिस्पर्धा के अनुभव से विकसित किया था।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Toki_Tamaru avatar 500x345 1
टोकी टमारु
जापान
जापान
ONE SAMURAI 4
हार
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Reiji avatar 500x345 1
रेजी टकाकी
जापान
जापान
ONE SAMURAI 2
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Sheng_Yizhuo Avatar 500x345 1
शेंग यिझुओ
चीन
चीन
ONE Friday Fights 155 & The Inner Circle
जीत
किकबॉक्सिंग
विभाजित निर्णय SD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Adham_Ruziev Avatar 500x345 1
अधम रुज़िएव
ONE Friday Fights 148 & The Inner Circle Fights
जीत
किकबॉक्सिंग
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
किकबॉक्सिंग सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Sheng_Yi_Hang Avatar 500x345 1
शेंग यी हांग
चीन
चीन
ONE Friday Fights 138
जीत
किकबॉक्सिंग
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
राउंड 1 (2:50)
किकबॉक्सिंग तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (2:50)
राउंड 1 (2:50) Alfie_Lynch Avatar 500x345 1
एल्फी लिंच
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम
ONE Friday Fights 130

विश्लेषण

जीत - 5
हार - 1
1
तकनीकी नॉकआउट (TKO) TKO
0
3
सर्वसम्मत निर्णय UD
1
1
विभाजित निर्णय SD
0

फिनिश रेट

फिनिश
1
फिनिश रेट
20%
जीत
5
टोटल बाउट्स
6

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
07m : 58s
कुल समय
0h : 47m : 50s