एक धमाकेदार डेब्यू इवेंट के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की जापान की राजधानी टोक्यो में नई मासिक इवेंट सीरीज़ के दूसरे अध्याय के साथ शानदार वापसी होने जा रही है। ONE SAMURAI 2 का आयोजन शनिवार, 8 अगस्त को इबारा वेव एरीना ओटा में होगा।
इस शानदार शो के मेन इवेंट मैच में एक बहुप्रतीक्षित रीमैच ONE SAMURAI फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल को हेडलाइन करेगा। यहां जापानी दिग्गज मासाकी नोइरी की टक्कर चीनी सनसनी लिउ मेंगयैंग से होगी। दोनों इससे पहले 2024 में भिड़ चुके हैं, जहां लिउ को जीत हासिल हुई थी।
वहीं टूर्नामेंट के दो अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबले भी इसी इवेंट में होंगे। एक में जापान के काइटो का सामना ईरानी स्टार मोहम्मद सियासरानी से होगा। वहीं अन्य मुकाबले में कोसुके टाकागी की टक्कर चीन के लुओ चाओ से होगी।
इसके अलावा इवेंट में ढेर सारे जापानी स्टार्स अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आएंगे।
भारत में ONE SAMURAI 2 के शुरुआती दो मैचों को ONE Championship के YouTube चैनल, ONE Championship के Facebook पेज या live.onefc.com पर दोपहर 2:00 बजे से देखा जा सकता है।
बाकी के मैचों को सिर्फ और सिर्फ live.onefc.com पर देखा जा सकेगा।