ONE SAMURAI 2 में होगा 8-मैन फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट, नोइरी vs. लिउ II, काइटो vs. सियासरानी II मैचों की घोषणा

collage

ONE SAMURAI 1 की अपार सफलता के बाद दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन जापान की राजधानी टोक्यो में एक बेहतरीन शो के साथ वापसी कर रहा है।

live.onefc.com पर प्रसारित होने वाले ONE SAMURAI 2 का आयोजन शनिवार, 8 अगस्त को इबारा वेव एरीना ओटा से होगा।इसमें ONE Samurai फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट शामिल रहेगा। इसके विजेता को मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल होगा।

यहां पूर्व अंतरिम ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी का सामना लिउ “स्पीरिट ड्रैगन” मेंगयैंग और जापानी स्ट्राइकिंग स्टार काइटो की टक्कर एक बार फिर से ईरानी धुरंधर मोहम्मद सियासरानी से होगी।

स्ट्राइकिंग मास्टर्स फिर से भिड़ेंगे

मासाकी नोइरी का ONE Championship सफर दृढ़ता की कहानी बयां करता है। जापानी स्टार ने शुरुआती दो मैच में शिकस्त झेलने के बाद कामयाबी हासिल की।

दूसरे मैच में लिउ मेंगयैंग से हराने के बाद उन्होंने शकीर अल-तकरीती को तकनीकी नॉकआउट से पराजित किया है और फिर मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को मात देकर अंतरिम किकबॉक्सिंग खिताब अपने नाम किया।

हालांकि, ONE 173 में उन्हें यूनिफिकेशन मैच में सुपरबोन के खिलाफ हार मिली और अब दोबारा चैंपियन से भिड़ने का अवसर पाना चाहते हैं।

वहीं नोइरी द्वारा बदले लेने की बात पर लिउ विराम लगाना चाहेंगे। पहले मुकाबले में चीनी स्टार ने एक शानदार राइट क्रॉस के जरिए शुरुआती नॉकडाउन हासिल किया और अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

उसके बाद मोहम्मद सियासरानी से हार के बाद लिउ ने कई बड़े नामों को पराजित किया। पहले उन्होंने पूर्व अंतरिम ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर शैडो माविन को हराया और तवनचाई को लेग किक TKO से शिकस्त दी।

The Inner Circle 15 में उन्होंने गेब्रियल परेरा को पराजित किया। पहले इस इवेंट में उनकी टक्कर सुपरबोन से होनी थी, मगर चैंपियन को चोट के चलते मैच से पीछे हटना पड़ा।

एक और जबरदस्त मुकाबला

ONE Friday Fights इवेंट सीरीज के जरिए मोहम्मद सियासरानी डिविजन के सबसे घातक स्ट्राइकर्स के रूप में उभरे हैं। उन्होंने अभी तक सगंठन में नौ जीत हासिल की हैं, जिसमें लिउ मेंगयैंग और काइटो पर जीत दर्ज हैं।

पहले मैच में सियासरानी ने जापानी स्टार के बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू को बिगाड़ा और लगातार दबाव बनाते हुए जीत दर्ज की।

“स्मोकिन” जो नाटावट को नॉकआउट कर कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बाद उन्होंने मेन रोस्टर डेब्यू में पेड्रो डांटास को शानदार मैच में सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता अर्जित की।

वहीं ये टूर्नामेंट एक शानदार मौका है, जिसके जरिए काइटो फॉर्म में लौट सकते हैं। अपने तकनीकी महारथ के लिए दुनिया भर में मशहूर कई बार के K-1 चैंपियन शानदार अनुभव के साथ इस मैच में उतरेंगे।

हालांकि, अभी तक ग्लोबल स्टेज पर उन्हें मुश्किलों का ही सामना करना पड़ा है। अप्रैल में हुए ONE SAMURAI 1 में काइटो ने मरात ग्रिगोरियन का सामना किया, जहां अर्मेनियाई लैजेंड ने उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट किया।

अब काइटो 8 अगस्त को अपने घरेलू फैंस के सामने जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.