The Inner Circle 34 और ONE Friday Fights 174 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
पिछले हफ्ते एक धमाकेदार ट्रिपलहेडर के बाद ONE Championship की एशिया प्राइमटाइम पर शानदार वापसी होने जा रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 34 और ONE Friday Fights 174 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 34 के मेन इवेंट में थाई फैन फेवरेट सुरियानलैक पोर येनयिंग का सामना 19 साल के अपराजित रूसी सनसनी रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव से होगा। ये फ्लाइवेट मॉय थाई मैच शुरु से लेकर अंत तक जोरदार साबित हो सकता है।
इसके बाद ONE Friday Fights 174 के मैचों का प्रसारण शुरु होगा, जिसके मेन इवेंट में Road to ONE: Thailand विजेता डेडुआंगलैक टोरफनफार्म का सामना पूर्व Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन मोंग्कोलडेटलैक पोर पिम-ओन से होगा।
इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट और ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने के लिए टक्कर लेते हुए नजर आएंगे।
आप The Inner Circle 34 और ONE Friday Fights 174 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।