The Inner Circle 36 और ONE Friday Fights 176 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship अक्टूबर महीने का समापन एक धमाकेदार डबलहेडर के साथ करने जा रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 36 और ONE Friday Fights 176 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 36 के मेन इवेंट में पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर नमसुरिन चोर केटविना वापसी करते हुए अल्जीरियाई-फ्रेंच स्टार अकरम हमीदी का सामना करेगे। नमसुरिन का प्रयास होगा कि वो जीत की लय बनाते हुए दोबारा बेल्ट की ओर बढ़ें, वहीं हमीदी नए डिविजन में अच्छा आगाज़ करना चाहेंगे।
इसके बाद फैंस को ONE Friday Fights 176 के धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। एटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में खुनसुक टीवन फाइट एकेडमी की टक्कर योडउडोन बीएस मॉय थाई से होगी।
वहीं मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मैचों में अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे।
आप The Inner Circle 36 और ONE Friday Fights 176 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।