दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की शुक्रवार, 30 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 176 और The Inner Circle 36 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 36 के मेन इवेंट में पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर नमसुरिन चोर केटविना वापसी करते हुए अल्जीरियाई-फ्रेंच स्टार अकरम हमीदी का सामना करेगे। नमसुरिन का प्रयास होगा कि वो जीत की लय बनाते हुए दोबारा बेल्ट की ओर बढ़ें, वहीं हमीदी नए डिविजन में अच्छा आगाज़ करना चाहेंगे।
इसके बाद फैंस को ONE Friday Fights 176 के धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। एटमवेट मॉय थाई मेन इवेंट में खुनसुक सोर डेचापैन की टक्कर योडउडोन बीएस मॉय थाई से होगी। वहीं इन मैचों में अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे।
भारत में The Inner Circle 36 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 176 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।