ONE 173 की एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट से पहले नमसुरिन के बारे में 5 दिलचस्प बातें जानिए

Numsurin Chor Ketwina Paeyim Sor Boonmeerit ONE Friday Fights 113 33 scaled

थाई स्टार नमसुरिन चोर केटविना ने ONE Championship में अपने अब तक के सभी प्रतिद्वंदियों को मात दी है और अब वो करियर की सबसे बड़ी फाइट से चंद दिन दूर हैं।

रविवार, 16 नवंबर को TDed99 टीम के प्रतिनिधि का सामना ONE 173: Superbon vs. Noiri में जापान के नडाका से पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

इससे पहले कि वो सर्कल में कदम रखें, आइए 30 वर्षीय स्टार के बारे में खास बातें जान लेते हैं।

#1 ONE Championship में अपराजित

नमसुरिन ने वर्ल्ड टाइटल मैच तक पहुंचने के लिए वीकली इवेंट सीरीज ONE Friday Fights में शानदार प्रदर्शन किया है।

TDed99 के स्टार ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शानदार बॉक्सिंग और तकनीक के दम पर छह जीत हासिल कीं।

अपनी सबसे हालिया फाइट में उन्होंने सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट को हराते हुए उनके नौ जीत के सिलसिले का अंत किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया और अब वो ONE 173 में अपने करियर के सबसे बड़े पल के लिए तैयार हैं।

#2 गरीब परिवार में पले-बढ़े

नमसुरिन थाईलैंड के सिसाकेट प्रांत में एक किसान परिवार में पैदा हुए। वो दो भाइयों के साथ मिलकर परिवार का खेती में हाथ बंटाते थे।

नौ वर्ष की उम्र में उनके अंकल ने उनमें प्रतिभा देखी और वो तभी से मॉय थाई मुकाबले कर रहे हैं। उन्हें अपनी पहली फाइट के लिए चार डॉलर मिले और ये पैसा परिवार को दे दिया।

उस अनुभव ने उनके किरदार और फाइटिंग स्पीरिट को निखारा और इसी के दम पर वो आज काफी चर्चित फाइटर बन गए हैं।

#3 नाम के पीछे दिलचस्प कहानी

वो वैसे तो सिसाकेट के रहने वाले हैं, लेकिन उनके नाम नमसुरिन का मतलब है सुरिन का युवा शख्स।

ये नाम उन्हें एक टीचर ने गलती से दे दिया था, जिन्हें लगा कि वो सुरिन से हैं। ऐसा इसलिए कि वो खमेर भाषा बोलते थे, जो कि सुरिन में काफी आम थी।

नमसुरिन इस गलती को सुधारना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने फाइट जीतनी शुरु की तो ये नाम काफी चर्चित हो गया था। उन्होंने नाम बदलने की बजाय इसे अपनाया।

#4 मिलिट्री में रहे और सैनिकों के बीच चैंपियन बने

प्रोफेशनल फाइटिंग का रुख करने से पहले नमसुरिन ने थाई आर्मी और थाई एयर फोर्स में अपनी सेवाएं दीं।

उन दिनों भी उनकी फाइटिंग स्किल्स के चर्चे रहे। उन्होंने मिलिट्री टूर्नामेंट्स में कई खिताब जीते। पढ़ाई के साथ-साथ उनका खेल भी बेहतर होता गया। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए उन्होंने 2018 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी मॉय थाई चैंपियनशिप जीती।

जिस खेल ने उन्हें इतना आगे बढ़ाया, आज वो Bangkok Sports School में मॉय थाई और बॉक्सिंग कोच के रूप में अगली पीढ़ी को आगे बढ़ा रहे हैं।

#5 अपनी ऑनलाइन ब्रैंड बना रहे हैं

रिंग के बाहर नमसुरिन सोशल मीडिया पर थाईलैंड में काफी मशहूर हो गए हैं और उनके इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं।

फेम के पीछे भागने की बजाय वो इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी यात्रा साझा कर रहे हैं। वो फैंस के साथ कनेक्ट होकर दुनिया को मॉय थाई की खूबसूरती दिखा रहे हैं।

मॉय थाई में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142