सुपरबोन ने ONE 173 में मासाकी नोइरी के साथ हुई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन फाइट पर चर्चा की – ‘मैंने फाइट का आनंद लिया’

Superbon Masaaki Noiri ONE 173 26 scaled

थाई किकबॉक्सिंग दिग्गज सुपरबोन रविवार को अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर टोक्यो के एरियाके एरीना से अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में निकले।

16 नवंबर को ONE 173: Superbon vs. Noiri में उन्होंने पूरे पांच राउंड शानदार अटैक और डिफेंस का परिचय देते हुए लाजवाब प्रदर्शन किया।

सुपरबोन ने अपनी हाई किक्स पूरी ताकत के साथ लगाईं। उन्होंने स्टेप-इन नीज़ के जरिए नोइरी को आगे आने से रोका। थाई लैजेंड की सटीकता, ताकत और टाइमिंग पूरी लय में रही।

शानदार जीत के बाद सुपरबोन का रिकॉर्ड अब 117-37 हो गया है और उन्होंने पूर्व K-1 चैंपियन की मजबूती की तारीफ की। नोइरी लगातार स्ट्राइक्स खाते रहे और पीछे हटने का नाम नहीं लिया।

थाई सुपरस्टार ने बताया:

“वो बहुत मजबूत हैं तो मुझे किसी बात से हैरानी नहीं हुई। मैं जानता हूं कि वो शॉट्स खा सकते हैं। ये उनका स्टाइल है। वो काफी मजबूत दिखे और रिंग में मजबूत थे। उन्हें काफी चोट पहुंची, लेकिन फिर भी खड़े रहे। वो पीछे नहीं हटे।”

Superbon Masaaki Noiri ONE 173 12

विरोधी की मजबूती के कारण ही 35 वर्षीय बैंकॉक निवासी एथलीट ने पूरे 15 मिनट तक अपनी शानदार रणनीति पर काम किया। सुपरबोन के लिए मैच आसान नहीं था क्योंकि नोइरी पूरी तरह से डटे हुए थे।

नोइरी की ताकत के अलावा सुपरबोन ने टोक्यो में जापानी फैंस को भी धन्यवाद किया।

अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने बताया:

“मैंने फाइट का आनंद लिया और ये अच्छी फाइट थी। इसके अलावा मुझे जापानी फैंस से प्यार है। सभी फैंस ने उनका और मेरा साथ दिया। हम दोनों के लिए चीयर किया। जापानी फैंस को धन्यवाद।”

सुपरबोन के लिए भविष्य की राह

अब जब सुपरबोन ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को यूनिफाई कर लिया है तो उनका ध्यान अगले चैलेंजर पर जा टिका है।

मरात ग्रिगोरियन एक नए चैलेंजर बनकर सामने आए हैं, जिन्होंने रविवार को हुए ONE 173: Superbon vs. Noiri में पूर्व K-1 चैंपियन रूकिया “डिमोलिशन मैन” एनपो को तीन राउंड की फेदरवेट किकबॉक्सिंग फाइट में पराजित किया।

उन्होंने अर्मेनियाई किकबॉक्सिंग स्टार के चैलेंज के बारे में कहा:

“मेरे लिए मरात सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंदियों में से एक हैं और उनके साथ फाइट करने में मजा आता है। मैं किसी भी समय और कहीं भी उनसे फाइट करना चाहूंगा और उनसे बचकर भागूंगा नहीं।”

ग्रिगोरियन के खिलाफ प्रतिद्वंदिता की तीसरी फाइट उनके निशाने पर है, लेकिन Superbon Training Camp के सुपरस्टार की नजरें कहीं और भी हैं।

35 वर्षीय का मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई से पुराना हिसाब-किताब बाकी है और वो दो खेलों के चैंपियन बनना चाहते हैं।

उन्होंने बताया:

“यकीनन, मैं हमेशा मॉय थाई की तरफ देखता हूं। मैं चैंपियन बनना चाहता हूं। मैं मॉय थाई बेल्ट चाहता हूं और मुझे वापस आना होगा। मुझे किकबॉक्सिंग में सबसे फाइट करनी है। जो भी मेरे रास्ते में खड़ा होगा, उससे फाइट करूंगा। मैं यहां सबको हराकर मॉय थाई में वापस आऊंगा।”

Tawanchai PK Saenchai Superbon ONE 170 81

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott