2025 ईयर-इन-रिव्यू: सुपरबोन ने पिछले साल पर बात की, 2026 में दूसरे खिताब पर निगाहें

Superbon Masaaki Noiri ONE 173 33 scaled

अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के लिए 2025 की शुरुआत मुश्किल भरी रही, लेकिन थाई सुपरस्टार ने जीत के साथ साल का अंत किया और वो इसी लय को नए साल में बरकरार रखना चाहते हैं।

35 वर्षीय दिग्गज ने 2024 में दो धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ खिताबी मैच जनवरी 2025 में हुए ONE 170 में हासिल किया।

Superbon Training Camp के सुपरस्टार को अपने हमवतन फाइटर के खिलाफ दिसंबर 2023 में हार मिली थी और वो रीमैच में बदले के इरादे से उतरे।

मगर बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में चीजें उनके लिए सही नहीं रही। उन्हें तीन बार नॉकडाउन होते हुए हुए दूसरे राउंड में करारी हार का सामना करना पड़ा।

सुपरबोन ने onefc.com को बताया:

“उस फाइट ने मुझे ठेस पहुंचाई। मैं तैयारी के साथ मॉय थाई बेल्ट जीतने आया था। लेकिन मुझे लगता है कि उस फाइट में तवनचाई की रणनीति ज्यादा अच्छी थी। मैंने उनसे नॉकआउट होने की उम्मीद नहीं की थी, मगर क्या ही कर सकते हैं। मुझे उस फाइट से सीख मिली और उसने मुझे बेहतर बनाया।”

उस करारी हार ने सुपरबोन के जज्बे में कोई कमी नहीं आने दी, जब वो पिछले साल नवंबर में हुए ONE 173: Superbon vs. Noiri के लिए उतरे।

वहां उनका सामना पूर्व K-1 चैंपियन मासाकी नोइरी से हुआ, जिन्होंने ONE 172 में तवनचाई को पराजित कर ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड बेल्ट जीती थी।

दोनों ने टोक्यो के एरियाके एरीना में पांच राउंड तक जोरदार खेल दिखाया और अंत में थाई एथलीट को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

जीत के बावजूद उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की थी:

“मैंने नोइरी के खिलाफ अच्छा किया। लेकिन मेरे लिए वो एक 100 प्रतिशत परफॉर्मेंस नहीं थी। मुझे लगता है कि मैं बेहतर कर सकता था। मैं अगली फाइट में बेहतर होऊंगा, लेकिन अभी काफी काम करना बाकी है।”

जब उनसे 2025 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बारीकी से इसका जवाब दिया।

तवनचाई से मिली हार ने दर्द दिया तो वहीं नोइरी के खिलाफ आई जीत ने जख्म भरे, लेकिन वो इससे बेहतर साल चाहते थे।

करियर में 117 जीत हासिल कर चुके सुपरस्टार ने कहा:

“2025 मेरे लिए इतना अच्छा साल नहीं रहा। मुझे तवनचाई से हार मिली और मैंने नोइरी को मात दी। मेरे लिए ये बेहतर हो सकता था। उम्मीद करता हूं कि इस साल ज्यादा जीत हासिल कर सकूं।”

सुपरबोन का 2026 में लक्ष्य दो खेलों में चैंपियन बनना

सुपरबोन ने 2026 को खास बनाने की सिर्फ बातें ही नहीं कीं बल्कि वो इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के मन में कुछ खास लक्ष्य हैं और दो खेलों में खिताब हासिल करने का सपना उनके जेहन में अभी भी ताजा है।

उन्होंने कहा:

“मैं इस साल उम्मीद करता हूं कि अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट को कुछ बार डिफेंड कर पाऊं और मैं मॉय थाई में फाइट करना चाहता हूं ताकि मॉय थाई बेल्ट जीत सकूं।”

भले ही सुपरबोन के मन में दूसरी बेल्ट का ख्वाब हो, मगर वो जानते हैं कि उन्हें फेदरवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन के रूप में अपनी भूमिका पूरी करनी है।

तीन बार के पूर्व Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मरात ग्रिगोरियन थाई सुपरस्टार के साथ फाइट करना चाहते हैं।

मौजूदा चैंपियन ने भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं:

“मुझे नहीं फर्क पड़ता कि मेरी फाइट किससे होगी। मैं किसी से फाइट कर सकता हूं। मुझे किसी का भी सामना करने में परेशानी नहीं है। मैं अपनी बेल्ट डिफेंड करने के लिए तैयार हूं।”

लेकिन 2026 में उनका फोकस सिर्फ अपने खेल पर ही नहीं है। 35 वर्षीय सुपरस्टार बैंकॉक में अपने जिम में अगली पीढ़ी के फाइटर्स तैयार करना चाहते हैं।

सुपरबोन ने बताया:

“मैं अपने करियर, फाइट्स और बेल्ट्स के अलावा अपने फाइटर्स को 2026 में कामयाब होते देखना चाहता हूं। ये सही समय है जब मैं अपने युवा फाइटर्स को करियर में कामयाबी दिलाऊं। मैं ये पछतावा नहीं करना चाहता कि मैंने अपने ज्ञान दूसरों को नहीं दिया।”

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott