22 मई को The Inner Circle में सुपरबोन अपने किकबॉक्सिंग खिताब को लिउ मेंगयैंग के खिलाफ डिफेंड करेंगे

Superbon Vs. Liu Mengyang 1 scaled

ONE ने शुक्रवार, 22 मई होने वाले The Inner Circle के लिए एक दमदार वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान किया है, जहां पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकिंग सुपरस्टार सुपरबोन अपने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को चीनी सनसनी लिउ “स्पीरिट ड्रैगन” मेंगयैंग के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

इस धमाकेदार मैच का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

सुपरबोन 117-37 के करियर रिकॉर्ड के साथ इस वर्ल्ड टाइटल मैच में उतरेंगे।

उन्होंने अपना प्रमोशनल किकबॉक्सिंग डेब्यू 2020 में जीत के साथ किया। 2021 में उन्होंने जिर्योर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन को हेड किक से नॉकआउट कर पहला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता।

महीनों बाद उन्होंने अर्मेनियाई दिग्गज मरात ग्रिगोरियन को सर्वसम्मत निर्णय से मात देकर पहली बार अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।

जनवरी 2023 में मिली हार की वजह से टाइटल उनसे छिन गिया। फिर उन्होंने टायफुन ओज़्कान को हेड किक नॉकआउट से हराकर जीत के साथ वापसी की। उसके बाद ग्रिगोरियन को रीमैच में परास्त कर ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिगं वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। जनवरी 2025 में उन्हें अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में प्रमोट कर दिया गया।

पिछले साल नवंबर में सुपरबोन ने अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी को ONE 173 के मेन इवेंट में पांच राउंड तक छकाते हुए खुद को एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनाया।

अपनी घातक हेड किक्स और फिनिशिंग ताकत के लिए मशहूर 35 वर्षीय चैंपियन ने कई मौकों पर साबित किया है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

अब उनका सामना अपने सबसे घातक चैलेंजर से होगा।

Shunyuan Fight Club के प्रतिनिधि लिउ के नाम 35-7 का करियर रिकॉर्ड है और उन्होंने अपने ONE करियर में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।

चीनी स्ट्राइकर ने दिसंबर 2024 में लेट नोटिस पर नोइरी के खिलाफ डेब्यू किया और सभी को चौंकाते हुए सर्वसम्मत निर्णय से मैच को अपने नाम किया। उसके बाद उन्हें मोहम्मद सियासरानी से हार मिली, लेकिन शैडो माविन को हराकर जीत की राह पर लौटे।

लिउ के करियर का सबसे बेहतरीन पल 19 दिसंबर 2025 को आया, जब उन्होंने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में एक लेग किक के दम पर 52 सेकंड में ढेर कर दिया।

उसके बाद 23 वर्षीय स्टार ने सुपरबोन को मैच के लिए ललकारा और अनडिस्प्यूटेड चैंपियन ने चैलेंज को स्वीकर कर लिया। अब 22 मई को सुपरबोन के अनुभव की परीक्षा लिउ के युवा जोश से होगी।

किकबॉक्सिंग में और

Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19