इन तीन कारणों से 8 अगस्त को ONE SAMURAI 2 देखना न भूलें

Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन टोक्यो में ONE SAMURAI 2 के बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्शन के साथ लौट रहा है।

शनिवार, 8 अगस्त को इबारा वेव एरीना ओटा में जापानी की चर्चित मार्शल आर्ट्स विरासत का नमूना देखने को मिलेगा। इस इवेंट में किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 9 दमदार मैच होंगे।

आइए जानते हैं कि क्यों आपको ये इवेंट किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहिए।

#1 ONE SAMURAI फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट की जोरदार बाउट्स

ONE SAMURAI फेदरवेट किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के तीन क्वार्टरफाइनल मुकाबले यहां देखने को मिलेंगे। खास बात ये है कि इसके विजेता को मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के खिलाफ खिताबी मैच हासिल होगा।

मेन इवेंट में पूर्व ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी चीनी पावरहाउस लिउ “स्पीरिट ड्रैगन” मेंगयैंग के खिलाफ पिछली हार का हिसाब बराबर करने उतरेंगे।

इससे पहले को-मेन इवेंट मैच में SHOOT BOXING सुपरस्टार काइटो अपनी प्रमोशनल हार का बदला लेने के लिए पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन मोहम्मद सियासरानी से भिड़ेंगे। ONE मेें लगातार दो मैच हारने के बाद काइटो का प्रयास होगा कि वो इस बार ग्लोबल स्टेज पर अपना खाता जरूर खोलें।

तीसरे क्वार्टरफाइनल में SHOOT BOXING सुपर वेल्टरवेट चैंपियन कोसुके “अनस्टॉपेबल फीनिक्स” टाकागी हाई प्रोफाइल डेब्यू करते हुए चीन के किकबॉक्सर लुओ चाओ से भिड़ेंगे।

#2 एक नया स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर सामने आ सकता है

एक अहम स्ट्रॉवेट MMA मैच में पूर्व Pancrase चैंपियन कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा का सामना एक ग्रैपलर बनाम स्ट्राइकर मैच में Shooto वर्ल्ड चैंपियन कोयुरु टानोई से होगा।

यामाकीटा का ग्लोबल स्टेज पर प्रदर्शन बहुत ही दमदार रहा है और उन्होंने शानदार टेकडाउन और सबमिशन के दम पर 5-1 का प्रमोशनल रिकॉर्ड कायम किया है। वो पहले ही पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस एलेक्स सिल्वा और योसुके सारूटा को हरा चुके हैं। पिछले मैच में उन्होंने रयोहेई कुरोसावा को मात देकर चौथी जीत दर्ज की थी।

टानोई की बात करें तो अपना ONE डेब्यू करेंगे। उनके पास गजब की स्पीड और शानदार कॉम्बिनेशन है। वो यामाकीटा की रेसलिंग को रोकने का दम रखते हैं।

अगर यामाकीटा को जीत मिली तो डिविजन के टॉप कंटेंडर बन सकते हैं और उन्हें भविष्य में ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ टाइटल मैच हासिल हो सकता है।

#3 जापानी चैंपियंस उतरेंगे मैदान में

घरेलू सुपरस्टार्स आपस में जंग करते हुए नजर आएंगे। चार डिविजन के SHOOT BOXING चैंपियन हिरोकी कसाहारा का सामना RISE लाइटवेट चैंपियन रयुटो शियोकावा से फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा।

अपने करियर की 50वीं फाइट में उतरने वाले कसाहारा के कंधों पर अपने Caesar Gym की उम्मीदों का भार होगा। उन्होंने 2024 में मॉय थाई नियमों के तहत वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना किया था, जहां उन्हें हार मिली। अब वो अपने मनपसंद खेल किकबॉक्सिंग में लौट रहे हैं।

उनके सामने तेजी से उभरते हुए शियोकावा हैं, जिन्होंने तीन महीने पहले RISE 135-पाउंड खिताब जीता। उन्होंने मासाहीटो ओकुयामा को हराते हुए अपने करियर की नौवीं जीत भी दर्ज की।

जब जापान के दो चैंपियंस की टक्कर होगी को सर्कल में एक जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा।

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova