सुपरबोन बाहर, 22 मई को The Inner Circle में अब लिउ मेंगयैंग का सामना होगा गेब्रियल परेरा से

Liu Mengyang Gabriel Pereira

थाई सुपरस्टार सुपरबोन के चोटिल होने के चलते उनके और चीनी सनसनी “स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग के बीच होने वाला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच रद्द कर दिया गया है।

ये बहुप्रतीक्षित फाइट 22 मई को The Inner Circle को हेडलाइन करने वाली थी, जिसका लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाता।

भले ही ये वर्ल्ड टाइटल मैच न हो, लेकिन लिउ अब भी कार्ड का हिस्सा हैं और उनकी टक्कर वेनेज़ुएला के स्ट्राइकर गेब्रियल परेरा से फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगी।

वहीं मेन इवेंट में अब उभरते हुए थाई सनसनी योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री और अपराजित रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट कियामरन नबाती के बीच बेंटमवेट मॉय थाई फाइट होगी।

लिउ का फेदरवेट डिविजन में अभी तक का शानदार प्रदर्शन रहा है।

23 वर्षीय Shunyuan Fight Club के स्ट्राइकर ने 2024 में अपने डेब्यू मैच में भविष्य के अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन मासाकी नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

अगले मैच में उन्हें हार मिली, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए शैडो माविन को मात देकर फिर से सभी को चौंका दिया। उनके करियर की सबसे बड़ी परफॉर्मेंस दिसंबर 2025 में आई।

उन्होंने मात्र 52 सेकंड में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई ने शानदार काफ किक के दम पर ढेर कर दिया।

अब उनके सामने परेरा के रूप में बड़ी चुनौती है।

वेनेज़ुएला के 26 वर्षीय स्टार ने ONE Championship में दो लगातार जीत हासिल कर अपने करियर रिकॉर्ड को 40-1 कर लिया है।

Eagle Muay Thai का प्रतिनिधित्व करने वाले परेरा ने पिछले साल टाकू को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर जीत दर्ज की और फिर इस साल की शुरुआत में हिरोकी सुज़ुकी को बहुमत निर्णय से पराजित किया।

अब परेरा का प्रयास होगा कि वो डिविजन के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक को हराकर खुद को फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में आगे करें।

वहीं मेन इवेंट मैच में योड-आईक्यू और नबाती भिड़ते दिखेंगे।

योड-आईक्यू ने वीकली इवेंट सीरीज में शानदार खेल दिखाते हुए 11 जीत हासिल कर खुद को थाईलैंड के सबसे प्रतिभाशाली स्टार्स में ला खड़ा किया है।

उन्होंने ONE Friday Fights 137 को अलेक्सी बेलिको को नॉकआउट कर छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता और ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाई।

अब वो अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती के लिए तैयार होंगे।

उनके सामने नबाती होंगे, जो कि 22-0 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड रखते हैं और उनकी साख डिविजन के सबसे घातक फिनिशर्स में से एक की है।

टीम Archangel Michael के स्टार ने सुआब्लैक टोर प्रान49, पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा, अवतार पीके साइन्चाई और पोंगसिरी पीके साइन्चाई के खिलाफ जीत हासिल की है।

यहां जिसे भी जीत हासिल हुई, उसे काफी फायदा हो सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova