तवनचाई पीके साइन्चाई के बारे में
ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई ने जब से ONE Championship में कदम रखा है, तब से वो अपने विरोधियों और फैंस दोनों के होश उड़ाते हुए आ रहे हैं।
अपनी पीढ़ी के सबसे चमकते स्टार्स में से एक माने जाने वाले बैंकॉक के युवा स्ट्राइकर ने ONE Championship में एक अपने शानदार सफर की शुरुआत की और आखिरकार फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में खिताब हासिल करके दिखाया।
पटाया के एक स्टेडियम में कुछ मॉय थाई फाइट्स देखने के बाद 8 साल की उम्र में तवनचाई को “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” सीखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने जल्दी से इस स्पोर्ट में पहुंचने का रास्ता खोजा और इसमें खुद को मुकाबला करते हुए पाया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और बड़े मौके हासिल किए। इस तरह उन्होंने 14 साल की उम्र में ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में अपना डेब्यू कर लिया।
मॉय थाई फाइटर के रूप में तवनचाई 2018 में पहली बार शिखर पर तब नजर आए, जब उन्होंने लुम्पिनी स्टेडियम, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी और सियाम केला फाइटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार जीते थे।
ठीक तीन साल बाद तवनचाई ONE Championship के साथ जुड़े और पहले वर्ल्ड टाइटल की तलाश में अपनी स्किल्स को ग्लोबल स्टेज तक ले आए।
पटाया के फाइटर ने मई 2021 में धमाकेदार अंदाज में प्रोमोशनल डेब्यू किया। उन्होंने एक हेड किक से शॉन क्लेंसी को नॉकआउट कर दिया। फिर उन्होंने खुद से ज्यादा अनुभवी और कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग से मुकाबला किया, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
हालांकि, मई 2021 में हुई कैचवेट बाउट में अपने करीबी दोस्त सैमापेच फेयरटेक्स को पहले ही राउंड में उन्होंने नॉकआउट कर दिया। इसके बाद तवनचाई को अहसास हुआ कि बेंटमवेट में वो उतना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके वो हकदार हैं। उन्होंने तुंरत अपना भार वर्ग बदला, जो आगे जाकर शानदार निर्णय साबित हुआ।
अपने फेदरवेट डेब्यू में तवनचाई ने धमाकेदार फाइटिंग स्टाइल का प्रदर्शन किया। वो अपनी तेजतर्रार गति, तकनीकी स्किल्स और खतरनाक ताकत के दम पर निकलस लारसेन पर पूरी तरह हावी नज़र आए। इस तरह उन्होंने विरोधी को 2 जोरदार पंच कॉम्बिनेशन के जरिए दूसरे राउंड में ही फिनिश कर दिया।
इस दबदबे वाली जीत के दम पर तवनचाई को करियर के सबसे बड़े अवसर के रूप में लंबे समय तक ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे पेटमोराकोट पेटयिंडी के खिलाफ टाइटल शॉट मिल गया।
ऐसे में ONE 161 में थाई सुपरस्टार ने 5 राउंड तक चले कांटे के मुकाबले में पेटमोराकोट के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन करके दिखाया और सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत दर्ज करते हुए डिविजन के खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
रिजल्ट | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जीत
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
TKO
राउंड 1 (0:49)
|
तकनीकी नॉकआउट (TKO)
राउंड 1 (0:49)
|
राउंड 1 (0:49) |
![]() |
जमाल युसुपोवतुर्की
ONE FIGHT NIGHT 7: LINEKER VS. ANDRADE IIFeb 25, 2023
|
तुर्की | Feb 25, 2023 |
ONE FIGHT NIGHT 7: LINEKER VS. ANDRADE IIFeb 25, 2023
|
||||
जीत
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 5 (3:00)
|
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 5 (3:00)
|
राउंड 5 (3:00) |
![]() |
पेटमोराकोट पेटयिंडीथाईलैंड
ONE 161: PETCHMORAKOT VS. TAWANCHAISep 29, 2022
|
थाईलैंड | Sep 29, 2022 |
ONE 161: PETCHMORAKOT VS. TAWANCHAISep 29, 2022
|
||||
जीत
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 2 (1:42)
|
नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (1:42)
|
राउंड 2 (1:42) |
![]() |
निकलस लारसेनडेनमार्क
ONE 158: TAWANCHAI vs. LARSENJun 3, 2022
|
डेनमार्क | Jun 3, 2022 |
ONE 158: TAWANCHAI vs. LARSENJun 3, 2022
|
||||
जीत
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 1 (2:55)
|
नॉकआउट (KO)
राउंड 1 (2:55)
|
राउंड 1 (2:55) |
![]() |
सैमापेच फेयरटेक्सथाईलैंड
HEAVY HITTERSJan 14, 2022
|
थाईलैंड | Jan 14, 2022 |
HEAVY HITTERSJan 14, 2022
|
||||
हार
विभाजित निर्णय
SD
राउंड 3 (3:00)
|
विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
|
राउंड 3 (3:00) |
![]() |
सिटीचाई सिटसोंगपीनोंगथाईलैंड
Battleground IIIAug 27, 2021
|
थाईलैंड | Aug 27, 2021 |
Battleground IIIAug 27, 2021
|
||||
जीत
नॉकआउट (KO)
KO
राउंड 3 (0:35)
|
नॉकआउट (KO)
राउंड 3 (0:35)
|
राउंड 3 (0:35) |
![]() |
शॉन क्लेंसीआयरलैंड
DangalMay 15, 2021
|
आयरलैंड | May 15, 2021 |
DangalMay 15, 2021
|
Muay Thai superstar Tawanchai's ONE debut against Sean Clancy ended with a 😱 THUNDEROUS KNOCKOUT 😱 |