तवनचाई ने फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल छोड़ा, निको कैरिलो बने डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन

Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title

तवनचाई पीके साइन्चाई ने आधिकारिक तौर पर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल छोड़ दिया है। इस समय वो चोट से रिकवर हो रहे हैं और चाहते हैं कि उनकी गैर मौजूदगी में डिविजन आगे बढ़ता रहे।

इसके चलते स्कॉटिश नॉकआउट सुपरस्टार निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो को डिविजन के अंतरिम चैंपियन से अनडिस्प्यूटेड फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में प्रमोट कर दिया गया है।

तवनचाई की ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप पर बादशाहत कमाल की रही।

PK Saenchai Muaythaigym के 27 वर्षीय सुपस्टार ने 2021 में अपना ONE डेब्यू किया और साल 2022 में हुए ONE 161 में पेटमोराकोट को चार राउंड की फाइट में हराकर मॉय थाई खिताब अपने नाम किया।

उसके बाद डिविजन के सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक के रूप में उनकी बादशाहत शुरु हुई। उन्होंने जमाल युसुपोव, मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के खिलाफ दो बार खिताब को डिफेंड किया। उन्होंने “स्मोकिन” जो नाटावट को दो खेलों में मात दी। 10-3 के प्रमोशनल रिकॉर्ड वाले सुपरस्टार ने एक स्टाइलिश और घातक स्ट्राइकर के रूप में अपनी विरासत बनाई।

दिसंबर 2025 में उनका सामना किकबॉक्सिंग मैच में चीनी धुरंधर लिउ “स्पीरिट ड्रैगन” मेंगयैंग से हुआ। एक किक लगने की वजह से वो महज 52 सेकंड में मैच गंवा बैठे और उसके बाद तवनचाई को सर्जरी करवानी पड़ी और फिलहाल रिकवरी से गुजर रहे हैं।

अब कैरिलो डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन गए हैं और वो इसे पाने के सच्चे हकदार हैं।

27 वर्षीय स्टार 29-4 के करियर रिकॉर्ड और फिनिशिंग की बेहतरीन काबिलियत के चलते इस साल हुए ONE Fight Night 40 में थाई स्टार शैडो माविन के खिलाफ उतरे। उन्होंने प्रतिद्वंदी को हराते हुए डिविजन की अंतरिम बेल्ट जीती और अब वो चैंपियन बन गए हैं।

अब नए अनडिस्पूयटेड ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने बिना कोई समय गंवाए दूसरे खेल की तैयारी शुरु कर दी है। उनका किकबॉक्सिंग डेब्यू शनिवार, 15 अगस्त को होने वाले ONE Fight Night 46 में झोउ “काइलिन” जियाचियांग से होगा।

ऐसे में अब उनका लक्ष्य होगा कि वो किकबॉक्सिंग बेल्ट को भी अपने खाते में जोड़ें और भविष्य में दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियंस वाले क्लब में शामिल हों।

न्यूज़ में और

Scottish knockout artist Nico Carrillo lets the emotions flow after claiming the interim title
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Suablack Tor Pran49 finishes Stephen Irvine with an elbow at ONE Fight Night 45 17
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Grappling star Helena Crevar celebrates her debut victory at ONE Fight Night 39.
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Kiamran Nabati and Nontachai
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57