The Inner Circle 40 और ONE Friday Fights 180 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship नवंबर महीने का समापन एक जबरदस्त डबलहेडर के साथ करने जा रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 27 नवंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle 40 और ONE Friday Fights 180 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 40 के मेन इवेंट में, जिसका प्रसारण live.onefc.com पर होगा, पूर्व K-1 चैंपियन योडखुनपोन का सामना उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट डेटचावालिट सिल्कमॉयथाई से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।
इसके बाद ONE Friday Fights 180 का आयोजन होगा। इसके मेन इवेंट में डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन की भिड़ंत स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में थॉ लिन टेट से होगी।
इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट और ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।
आप The Inner Circle 40 और ONE Friday Fights 180 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।