The Inner Circle 39 और ONE Friday Fights 179 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE SAMURAI 5 के शानदार आयोजन के बाद ONE Championship की एक बेहतरीन डबलहेडर के साथ वापसी हो रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 20 नवंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle 39 और ONE Friday Fights 179 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 39 में 2026-27 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के दो अंतिम क्वार्टरफाइनल मैच देखने को मिलेंगे।
मेन इवेंट में, जिसका लाइव प्रसारण live.onefc.com पर होगा, असादुला इमानगज़ालिएव अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को रीमैच में असलमजोन ओर्तिकोव के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये ग्रां प्री का अंतिम क्वार्टरफाइनल होगा।
वहीं को-मेन इवेंट में भी ग्रां प्री का एक और क्वार्टरफाइनल मैच देखने को मिलेगा। थाई फैन फेवरेट स्ट्राइकर ब्लैक पैंथर का सामना अपराजित ब्रिटिश-पाकिस्तानी सनसनी उबैद हुसैन से होगा।
इसके बाद फैंस ONE Friday Fights 179 के मैचों का आनंद ले पाएंगे, जहां मेन इवेंट में चार्टपयाक सकसाटून की टक्कर क्लारोब नुइकैफेबोरान से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।
इस इवेंट के मैचों में अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे।
आप The Inner Circle 39 और ONE Friday Fights 179 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।