तस्वीरों में: असादुला इमानगज़ालिएव के खिलाफ ONE वर्ल्ड टाइटल रीमैच से पहले असलमजोन ओर्तिकोव ने दिखाईं अपनी धारदार स्किल्स

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout

फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद कंटेंडर असलमजोन “एल पैंटेरा” ओर्तिकोव ने अपने करियर के सबसे बड़े रीमैच की तैयारी के तहत सोमवार, 2 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित TC Muay Thai School में आयोजित ओपन वर्कआउट के दौरान जमकर पसीना बहाया।

इस दौरान 23 वर्षीय उज़्बेक स्टार ने मीडिया से बातचीत की। वो शुक्रवार, 20 नवंबर को बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले The Inner Circle 39 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं।

पांच राउंड का ये मुकाबला 2026-2027 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री का आखिरी क्वार्टरफाइनल भी होगा, जिसके विजेता को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। इसका प्रसारण एशिया प्राइमटाइम पर live.onefc.com पर होगा।

पिछली हार का हिसाब बराबर करना चाहते हैं ओर्तिकोव

Aslamjon Ortikov lands a kick on Asadula Imangazaliev's face at  The Inner Circle 20
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

ओर्तिकोव और इमानगज़ालिएव ने जून में हुए The Inner Circle 20 में इतिहास रचा, जब वो ONE Friday Fights कॉन्ट्रैक्ट विजेता के रूप में ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़े।

उस मुकाबले में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को दांव पर लगाया गया था। पांच राउंड और 15 मिनट तक चले लगातार एक्शन में दोनों फाइटर्स ने एक-दूसरे को जरा भी रियायत नहीं दी। आखिरी घंटी बजने के बाद जजों ने विभाजित निर्णय से इमानगज़ालिएव को विजेता घोषित किया और वो डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने।

अपने करियर में 24-1 और ONE में 10-1 का रिकॉर्ड रखने वाले ओर्तिकोव को अब भी लगता है कि उन्होंने जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया था। TC Muaythai और Sport club Shakhriyor के इस फाइटर ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। इसके बाद कोंगथोरानी सोर सोमाई और जॉर्डन “पांडा किक” एस्टुपिनन के खिलाफ लगातार जीत ने उन्हें पहली बार वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने का मौका दिलाया था।

अब उनके पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने, 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतने और ग्रां प्री के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। जीत हासिल करने पर वो उज़्बेकिस्तान के पहले ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे।

इमानगज़ालिएव के पास भी खुद को साबित करने का मौका

लेकिन उनके रास्ते में एक ऐसे ONE वर्ल्ड चैंपियन खड़े हैं, जो अपनी जीत को लेकर किसी भी तरह का संदेह नहीं छोड़ना चाहते।

23 वर्षीय इमानगज़ालिएव का रिकॉर्ड 13-0 है और वो जून में ओर्तिकोव को करीबी मुकाबले में हराकर ONE में मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले पहले रूसी फाइटर बने थे। दागेस्तान के इस फिनिशर ने अपनी ताकतवर और अप्रत्याशित स्ट्राइकिंग के दम पर पहचान बनाई है। उनके शानदार रिकॉर्ड में महान फाइटर नोंग-ओ हामा को नॉकआउट करने की उपलब्धि भी शामिल है।

अब वो पहली बार अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे और अपने अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए कहीं अधिक निर्णायक अंदाज में जीत हासिल करना चाहेंगे। ओर्तिकोव के खिलाफ दूसरी जीत उन्हें ग्रां प्री के सेमीफाइनल में खिताब के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में भी पहुंचा देगी।

शुक्रवार, 20 नवंबर को The Inner Circle 39 में इन दोनों के बीच होने वाली जबरदस्त भिड़ंत से पहले बैंकॉक के TC Muay Thai School में सोमवार को आयोजित ओपन वर्कआउट की कुछ तस्वीरों पर नजर डालिए।

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35