The Inner Circle 36 मेन इवेंट रिजल्ट: एटमवेट डेब्यू में हमीदी ने लिवर शॉट्स से नमसुरिन को किया ढेर

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.

तीन बार के ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अकरम “ला पेपिते” हमीदी ने एटमवेट मॉय थाई डिविजन में नए दावेदार के रूप में जोरदार दस्तक दी। उन्होंने The Inner Circle 36 के मेन इवेंट में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर नमसुरिन चोर केटविना को पहले राउंड में धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया। 

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एशियाई प्राइमटाइम पर live.onefc.com के सब्सक्राइबर्स के लिए प्रसारित हुए इस मुकाबले के साथ बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी स्टेडियम में डबलहेडर की शुरुआत हुई, जिसके बाद ONE Friday Fights 176 का आयोजन हुआ।

पहली बार स्ट्रॉवेट से नीचे के भार वर्ग में उतरते हुए Team Valente के स्टार काफी तरोताजा और फुर्तीले नजर आए। उन्होंने शुरुआत में टीप (पुश किक्स) के जरिए अपने प्रतिद्वंदी को परखते हुए नमसुरिन को अपनी पहुंच से दूर रखा।

Akram Hamidi unloads a kick at Numsurin at The Inner Circle 36.
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

इसके बाद अल्जीरियाई-फ्रेंच फाइटर ने अपनी बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन करते हुए थाई स्टार की लेग किक्स को ब्लॉक किया और उन्हें लय हासिल करने से रोका। फिर उन्होंने एक सटीक राइट हुक के बाद बॉडी पर तीन पंचों का कॉम्बिनेशन लगाकर शुरुआती बढ़त हासिल की।

नुकसान को सीमित करने के इरादे से नमसुरिन तेजी से आगे बढ़े, लेकिन वो हमीदी की खास स्पिनिंग बैकफिस्ट की चपेट में आ गए। इसके बाद बॉडी पर लगे एक और पंच ने थाई फाइटर को नॉकडाउन कर कैनवास पर गिरा दिया।

अपने प्रतिद्वंदी को रस्सियों के पास मुश्किल से मुकाबले में टिके हुए देखकर “ला पेपिते” ने हुक्स की बरसात कर दी। इससे नमसुरिन पूरी तरह डिफेंसिव हो गए और उनकी बॉडी पर हमले की गुंजाइश बन गई। कुछ ही पलों बाद 27 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड के 1:57 मिनट पर लिवर पर दो सटीक लेफ्ट हुक्स लगाकर मुकाबला खत्म कर दिया।

एशियाई प्राइमटाइम पर आयोजित होने वाले वीकली इवेंट सीरीज में हमीदी की इस चौथी जीत ने उनके स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 56-6 तक पहुंचा दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वो ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका योशीनारी के खिताब की दौड़ में एक संभावित दावेदार के रूप में आगे कर दिया है।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35