The Inner Circle 35 और ONE Friday Fights 175 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship द्वारा इस हफ्ते एक्शन से भरपूर ट्रिपलहेडर का आयोजन किया जाएगा और इसकी शुरुआत थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से होगी।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 16 अक्टूबर को The Inner Circle 35 और ONE Friday Fights 175 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 35 के मेन इवेंट में थाई दिग्गज और मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पोंगसुफान पीके एक साल बाद वापसी करते हुए चीनी स्टार वांग जनगुआंग का सामना किकबॉक्सिंग मैच में करेंगे।
इसके बाद होने वाले ONE Friday Fights 175 में अपराजित भारतीय फाइटर अशोक बागडे अपना प्रमोशनल डेब्यू करते हुए युटो शिओया का सामना फ्लाइवेट MMA मैच में करेंगे।
वहीं मेन इवेंट मैच में लैमसिंग टीवन फाइट एकेडमी की टक्कर अब्देसैमी रेहनिमी से होगी और शो में शामिल अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट पाने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे।
आप The Inner Circle 35 और ONE Friday Fights 175 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।