दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की शुक्रवार, 15 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 175 और The Inner Circle 35 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 35 के मेन इवेंट में थाई दिग्गज और मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पोंगसुफान पीके एक साल बाद वापसी करते हुए चीनी स्टार वांग जनगुआंग का सामना किकबॉक्सिंग मैच में करेंगे।
The Inner Circle 35 के बाद फैंस को ONE Friday Fights 175 के धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। इसके मेन इवेंट में लैमसिंग टीवन फाइट एकेडमी की टक्कर फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में अब्देसैमी रेहनिमी से होगी।
इसके अतिरिक्त मैचों में अधिकतर स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे।
भारत में The Inner Circle 35 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 175 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।