The Inner Circle 37 और ONE Friday Fights 177 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship नवंबर महीने की शुरुआत एक शानदार डबलहेडर के साथ कर रहा है, जिसमें एक धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल फाइट देखने को मिलेगी।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 6 नवंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर The Inner Circle 37 और ONE Friday Fights 177 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 37 के मेन इवेंट में दो डिविजन के ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली अपनी ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप को मौजूदा वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। रुओटोलो के पास दो खेलों और दो डिविजन का चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।
इसके बाद फैंस को ONE Friday Fights 177 के धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। मेन इवेंट मैच में इसानुए टोर टान्हारोएन का सामना जैक अपिचट मॉयथाई से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।
वहीं इन मैचों में अधिकतर MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार्स 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए प्रयास करते हुए दिखेंगे।
आप The Inner Circle 37 और ONE Friday Fights 177 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।