7 नवंबर को ONE Fight Night 49 में भारतीय MMA स्टार नाज़ारेथ लालथाज़ुआला की फाइट कैसे देखें
The Inner Circle 37 और ONE Friday Fights 177 के आयोजन के चंद घंटों बाद ONE Championship की ONE Fight Night 49: Gabriel vs. Magomedov के साथ शानदार वापसी होगी।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 49 का लाइव प्रसारण 195 से अधिक देशों में किया जाएगा, जिसे टेलीविजन, टैबलेट, कम्प्यूटर और मोबाइल पर देखा जा सकेगा।
प्रमोशन में अजेय चल रहे लूकस गेब्रियल का सामना मेन इवेंट मुकाबले में डेब्यू करने जा रहे 15-0 के रिकॉर्ड वाले मागोमेद मागोमेदोव से लाइटवेट MMA फाइट में होगा।
वहीं भारत के टॉप MMA फाइटर नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला अपना ग्लोबल रोस्टर डेब्यू करने जा रहे हैं और उनकी टक्कर स्ट्रॉवेट MMA फाइट में दक्षिण कोरिया के ली “द फ्लैश” सेउंग चेओल से होगी।
आप नीचे जान सकते हैं कि लालथाज़ुआला की फाइट को भारत में कब और कितने बजे से लाइव देखा जा सकता है।
भारत
ONE Fight Night 49 को शनिवार, 7 नवंबर की सुबह JioHotstar और Star Sports Select 2 पर 7:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
अमेरिका और कनाडा
ONE Fight Night 49 को शुक्रवार, 6 नवंबर की रात Prime Video पर 9 p.m. EST / 6 p.m. PST से लाइव देखा जा सकता है।
दक्षिण कोरिया
ONE Fight Night 49 को शनिवार, 7 नवंबर की सुबह ONE Championship के प्लेटफॉर्म्स (watch.onefc.com, ONE’s YouTube चैनल और ONE Championship’s Facebook पेज) पर 11 बजे से लाइव देखा जा सकता है।