भारतीय MMA फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला की वापसी, ONE Fight Night 49 में ली सेउंग चेओल से लेंगे टक्कर

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one

भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला की वापसी का ऐलान कर दिया गया है।

25 वर्षीय सनसनी का सामना संगठन में अपराजित कोरिया के ली “द फ्लैश” सेउंग चेओल से स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में होगा। ये शानदार फाइट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शनिवार, 7 नवंबर को लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 49 में होगी।

ये नाज़ारेथ का ONE मेन रोस्टर डेब्यू होगा। उनका डेब्यू इसी साल सितंबर ONE Fight Night 47 में गिल्बर्ट नाकाटानी के खिलाफ होना था, लेकिन फाइट से पहले वेट और हाइड्रेशन मिस करने की वजह से मैच नहीं हो पाया।

मिज़ोरम में जन्मे इस फाइटर ने 5-0 के रिकॉर्ड के साथ संगठन में कदम रखा और अपने अपराजित रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने में शानदार कामयाबी हासिल की।

उन्होंने पिछले साल ONE Friday Fights 135 में मासाकी सुज़ुकी को मात्र 17 सेकंड में ढेर कर दिया था, जो कि वीकली इवेंट सीरीज के सबसे तेज-तर्रार नॉकआउट्स में से एक रहा। उसके बाद इस साल फरवरी में उन्होंने जेक ब्रॉन को सबमिशन से हराकर अपने ग्राउंड गेम की ताकत भी दिखाई।

जून में जॉन ब्रूटस के खिलाफ हुए मैच ने उनके करियर की दशा और दिशा दोनों बदलकर रख दी। उन्होंने अपने विरोधी को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर करियर रिकॉर्ड को 8-0 किया और परफॉर्मेंस बोनस के साथ-साथ 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया। अब वो अपने जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए खुद को एक कंटेंडर के रूप में स्थापित करना चाहेंगे।

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala celebrates his win with Mitch Chilson at ONE Friday Fights 157.
Photo Credit: ONE Championship

मगर उनके लिए ऐसा करना कतई आसान नहीं होगा क्योंकि उनका सामना ली के रूप में एक ऐसे फाइटर से हो रहा है, जो संगठन में एक भी मैच नहीं हारे हैं।

“द फ्लैश” ने 2024 में वीकली इवेंट सीरीज में ही डेब्यू किया और तब से लेकर अब तक वो लगातार छह विरोधियों को धूल चटा चुके हैं। लालथाज़ुआला की तरह ही उन्होंने भी 1,00,000 यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर संगठन में अपनी पहचान बनाई है।

हालांकि, उनका मेन रोस्टर डेब्यू मार्च में हो गया था और वो अब तक दो जीत हासिल कर अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.