‘ये मेरी विरासत बनाने वाली फाइट’ – ONE Fight Night 49 में मेन रोस्टर डेब्यू के लिए तैयार हैं नाज़ारेथ लालथाज़ुआला

Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one

नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला आखिरकार शनिवार, 7 नवंबर को अपना मेन रोस्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। भारतीय MMA स्टार इसे अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाबला मान रहे हैं।

Dojang MMA के 25 वर्षीय भारतीय सनसनी का सामना दक्षिण कोरिया के ली “द फ्लैश” सेउंग चेओल से स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में होगा। ये फाइट ONE Fight Night 49 में बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित की जाएगी।

लालथाज़ुआला को पहले सितंबर में गिल्बर्ट नाकाटानी के खिलाफ अपना मेन रोस्टर डेब्यू करना था, लेकिन वो वेट और हाइड्रेशन टेस्ट में पास नहीं हो पाए और कैचवेट पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मुकाबला रद्द हो गया। अब दूसरा मौका मिलने पर उनके सामने कहीं ज्यादा मुश्किल विरोधी हैं। 27 साल के ली ONE में 6-0 और करियर में 13-1 के रिकॉर्ड के साथ उतर रहे हैं और पिछले 10 मुकाबलों में उन्हें कोई हरा नहीं पाया है।

पिछले मैच का मौका छूटना लालथाज़ुआला और उनकी टीम के लिए सहना आसान नहीं था। मिजोरम में जन्मे और गुवाहाटी में रहने वाले 8-0 रिकॉर्ड वाले फाइटर का करियर तेजी से ऊपर चढ़ा है। 2025 में ONE Friday Fights के अपने डेब्यू में उन्होंने मासाकी सुजुकी को सिर्फ 17 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था। 

तीन महीने बाद उन्होंने जेक ब्रॉन को दूसरे राउंड में सबमिट किया। इसी जून उन्होंने जॉन ब्रूटस को पहले राउंड में TKO से हराया, जिससे उन्हें परफॉर्मेंस बोनस और एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट मिला। इतना सब हासिल करने के बाद मेन रोस्टर डेब्यू का सपना टूट जाना Dojang MMA में सबके लिए दर्दनाक पल था।

उन्होंने onefc.com से कहा:

“ये बहुत दुखद था, सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि मेरे कोच और Dojang MMA में सबके लिए। हमें बुरा लगा कि हम हाइड्रेशन में चूक गए, लेकिन ये भी निराशाजनक था कि मेरे विरोधी ने इसे बच निकलने का रास्ता चुना। खैर, इसमें कुछ नहीं कर सकते।”

Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

लेकिन इस निराशा ने उन्हें हिचकिचाहट नहीं दी। लालथाज़ुआला को अब ऐसे फाइटर के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला है, जिसने खुद ONE Friday Fights के जरिए एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता है। 

इस बार माहौल भी अलग है। पहली कोशिश पीछे छूट जाने के बाद उम्मीदों का बोझ अब पहले से हल्का लगता है।

“द नॉर्थस्टार” ने बताया:

“सच कहूं तो मुझे कोई फर्क महसूस नहीं हो रहा क्योंकि मेरे लिए हर फाइट जरूरी होती है। हां, मैं खुश हूं कि अब मैं बड़ी लीग में हूं। पिछली बार जो हुआ, उससे सब बहुत निराश थे। अब मैंने उसे पीछे छोड़ दिया है तो मुख्य दबाव खत्म हो गया है और मैं इस फाइट का मजा लूंगा।”

जो सही नहीं हुआ, उस पर अटके रहने की बजाय लालथाज़ुआला और Dojang MMA की उनकी टीम सीधे काम पर लौट आई। 

उन्होंने कोई ब्रेक नहीं लिया और निराशा को खुद पर हावी नहीं होने दिया क्योंकि उन्हें लगा कि जल्द ही एक और मौका आ सकता है। डाइट, न्यूट्रिशन और ट्रेनिंग, सब कुछ बेहतर किया गया। नतीजा ये है कि उन्हें लगता है कि ONE के मेन रोस्टर मुकाबले में वो अब तक की अपनी सबसे बेहतरीन हालत में उतर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“Dojang MMA में मेरा ट्रेनिंग कैंप बहुत अच्छा रहा। फाइट रद्द होने के बाद हमने कोई ब्रेक नहीं लिया और उदासी में नहीं डूबे। हमें पता था कि जल्दी ही एक और मौका आ सकता है इसलिए हमने मेरी डाइट और न्यूट्रिशन ठीक की, ट्रेनिंग बेहतर की और मैं चोट से भी बचा रहा। ऐसा लगता है जैसे इस फाइट के लिए मुझे दो महीने का कैंप मिल गया तो मैं एक शानदार शो देने के लिए तैयार हूं।”

Nazareth Lalthazuala celebrates his victory
फोटो क्रेडिट: ONE Championship

लालथाज़ुआला के लिए ली के खिलाफ करियर की सबसे अहम फाइट

ली सेउंग चेओल 13-1 के रिकॉर्ड, ONE में 6-0 और लगातार 10 मुकाबलों में अजेय रहने की लय के साथ उतर रहे हैं। लालथाज़ुआला को इनमें से किसी बात की चिंता नहीं है। उनके लिए तो यही इस मुकाबले की असली वजह है।

मिजोरम से मेन रोस्टर तक सालों की मेहनत से पहुंचे इस फाइटर के लिए एक अजेय और बेहद सम्मानित विरोधी के खिलाफ डेब्यू करना ठीक वैसा ही मौका है, जैसा वो चाहते थे। इस भारतीय स्टार को दक्षिण कोरियाई फाइटर के लिए बहुत सम्मान है और यही सम्मान इस मुकाबले को उनके लिए और भी आकर्षक बनाता है।

मिज़ोरम के फ़ाइटर ने कहा:

“ली बहुत नामी और बहुत हुनरमंद फाइटर है और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। इसीलिए मैं उनसे फाइट के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हूं। हर फाइटर को विरासत वाली फाइट्स की जरूरत होती है और मुझे लगता है कि ये मेरी विरासत बनाने वाली फाइट होगी।”

लालथाज़ुआला किसी खास नतीजे की भविष्यवाणी नहीं कर रहे, लेकिन उनका इरादा बिल्कुल साफ है। वो मेन रोस्टर में दिखाना चाहते हैं कि भारतीय MMA क्या कर सकता है और उन्होंने खुद के लिए वो करने का लक्ष्य रखा है, जो ली के पिछले विरोधी नहीं कर पाए।

उन्होंने अंत में कहा:

“मैं बस इस फाइट का मजा लेना चाहता हूं। मुझे नहीं पता कि नतीजा क्या होगा। ये सबमिशन हो सकता है, नॉकआउट हो सकता है, या फैसला भी हो सकता है। लेकिन मैं अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन चाहता हूं और दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि मैं और भारतीय MMA क्या कर सकते हैं। मैं उन्हें फिनिश करने की कोशिश करूंगा, जो उनके बाकी विरोधी नहीं कर पाए। बाकी सब ऊपर वाले पर है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)