शनिवार, 5 सितंबर को ONE Championship की ONE Fight Night 47 के लिए वापसी हो रही है, जिसका लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।
मेन इवेंट में मॉय थाई जगत की दो शानदार एथलीट्स अपने करियर के अहम पड़ाव पर एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। यहां थाई मेगास्टार और तीन खेलों की पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना अमेरिकी सनसनी सेलिना फ्लोरेस से एटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। दोनों अपने पिछले मैच को जीतकर इस मुकाबले में कदम रखेंगी।
वहीं को-मेन इवेंट की बात करें तो एक बेहतरीन फेदरवेट मॉय थाई मैच में मोहम्मद यूनेस रबाह की टक्कर रिकार्डो ब्रावो से होगी।
इसके अतिरिक्त इस शानदार इवेंट में जाओसुयाई, पावेल जावोर्स्की, जॉर्डन एस्टुपिनन, रफाएल लोवाटो जूनियर आदि जैसे बड़े नाम शामिल होंगे।
भारत में ONE Fight Night 47 को सुबह 6:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।