‘वो एक असली फाइटर हैं’ – स्टैम्प ONE Fight Night 47 में सेलिना फ्लोरेस के खतरे से निपटने के लिए तैयार

Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57

तीन खेलों की पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के इरादे से ग्लोबल स्टेज पर वापसी कर रही हैं।

शनिवार, 5 सितंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 47 के हेडलाइनर एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में उनका सामना दो बार की WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सेलिना “टीप क्वीन” फ्लोरेस से होगा।

चोट के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद स्टैम्प ने जून महीने में सिंथिया फ्लोरेस को हराकर पहली जीत दर्ज की।

28 वर्षीय मेगास्टार नतीजे से कुछ हद तक खुश थीं, लेकिन विभाजित निर्णय से आई जीत से वो पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने साफ कर दिया है कि ये फाइट उनके लिए बहुत मायने रखती है।

Fairtex Training Center की एथलीट ने बताया:

“इस फाइट में सबसे जरूरी है सेलिना को हराकर अपना आत्मविश्वास वापस हासिल करना और फैंस का भरोसा फिर से जीतना। पिछली फाइट के बाद मुझे खुद को साबित करने की जरूरत है क्योंकि हर कोई कह रहा था कि मेरा प्रदर्शन बहुत खराब था और मैंने बिल्कुल अच्छी फाइट नहीं की।

“मेरे लिए ये उस प्रदर्शन की भरपाई करने का मौका है। मैं अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। हर फाइट की तरह मैं इस मुकाबले को लेकर भी उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि अमेरिका में लोग इस फाइट को जरूर देखेंगे।”

उनकी प्रतिद्वंदी फ्लोरेस की बात करें तो उन्होंने संगठन में अपने डेब्यू में मैरी मैकमैनेमन को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। स्टैम्प को विरोधी की लगातार जीत और काबिलियत का पूरा अंदाजा है।

हालांकि, फ्लोरेस जैसी प्रतिद्वंदी को समझने के लिए सिर्फ मैचों की हाइलाइट्स देखने से बात नहीं बनती। स्टैम्प ने ONE Fight Night 47 में अमेरिकी स्टार के लिए खास तैयारी की है।

स्टैम्प ने बताया:

“मैंने उनका फाइटिंग स्टाइल देखा है। उनके हाथ-पैर लंबे हैं और उनकी टीप (पुश किक) भी इतनी अच्छी है कि मुझे लगता है कि ‘टीप क्वीन’ उनका सही निकनेम है। वो अटैक करने के साथ-साथ डिफेंस में भी काफी अच्छी हैं।

“सेलिना को ऐसे वीडियो बनाना पसंद है, जिनमें वो लोगों के पास जाकर उनसे इंटरव्यू करती हैं और पूछती हैं कि उन्हें फाइट करना आता है या नहीं और ऐसी ही बातें करती हैं। मुझे लगता है कि अपनी पहचान बनाने और खुद को लोगों के सामने लाने का ये काफी अच्छा तरीका है। मैंने उनके ऐसे कई वीडियो देखे हैं। बहुत से लोग सेलिना को इंफ्लुएंसर कहते हैं, लेकिन मेरे लिए वो एक असली फाइटर हैं।”

स्टैम्प ने इस मैच के लिए जीत की कुंजी बताई

सेलिना फ्लोरेस की काबिलियत के अतिरिक्त स्टैम्प फेयरटेक्स का मानना है कि उन्होंने अपना गेम प्लान लागू करने का ब्लूप्रिंट बना लिया है और वो करियर की 66वीं मॉय थाई और किकबॉक्सिंग जीत हासिल करेंगी।

लंबाई और पहुंच Fairtex Training Center की एथलीट के लिए कभी समस्या नहीं होती और वो इस बार में दिक्कत नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि जीत कैसे हासिल होगी:

“जब वो स्ट्राइक्स पर ज्यादा ध्यान देती हैं तो अपना चेहरा खुला छोड़ देती हैं। ऐसे मौकों पर मुझे अंदर आने और उन्हें नुकसान पहुंचाने का मौका मिल सकता है। मैं भी उनसे छोटी हूं और मुझे लगता है कि छोटा होना मेरे लिए फायदेमंद हो सकता है। मुझे ये भी लगता है कि मेरे अटैक ज्यादा दमदार होंगे। वो शायद मुझसे तेज होंगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनके अटैक में उतनी पावर है।

“मुझे लगता है कि इस फाइट को रोमांचक बनाने वाली चीज ये होगी कि जब मुझे आगे आकर पॉइंट्स हासिल करने की कोशिश करनी पड़ेगी। वो मुझसे लंबी हैं इसलिए उन्हें अपनी दूरी बनाए रखनी होगी और अपनी रेंज से किक्स और पंच लगाने होंगे। मुझे ही आगे बढ़कर उन पर अटैक करना होगा।”

फ्लोरेस को हराने पर स्टैम्प को लगातार दूसरी जीत हासिल हो जाएगी, लेकिन उनका ध्यान इस अहम मेन इवेंट मुकाबले से कहीं आगे लग गया है।

मॉय थाई से वो करियर में करीब दो दशकों से जुड़ी हुई हैं, लेकिन एक दूसरे खेल ने उन्होंने तीन खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव दिलाया था और 28 वर्षीय मेगास्टार जल्द से जल्द उसमें वापसी करना चाहती हैं।

स्टैम्प ने बताया:

“उम्मीद है कि मैं उन्हीं नियमों के तहत फाइट कर पाऊंगी, जिनमें मैं सबसे ज्यादा सहज महसूस करती हूं, यानी MMA। क्या मैं मॉय थाई से ज्यादा इसमें नैचुरली अच्छी थी? नहीं। लेकिन अभी मुझे लगता है कि MMA मेरे लिए सबसे ज्यादा सही है। मैं बचपन से मॉय थाई कर रही हूं, लेकिन अब MMA मेरे लिए ज्यादा नैचुरल हो गया है।

“मैं तीन खेलों की वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर अपना दर्जा भी वापस हासिल करना चाहती हूं। आज भी हर कोई मुझे इसी नाम से बुलाता है इसलिए मैं उम्मीद करती हूं कि मैं इसे हासिल कर पाऊंगी और सच में फिर से 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनूंगी। अगर मुझे ऐसा करने का मौका मिलता है तो मैं इसे जरूर करना चाहती हूं। मैं फिर से उसी मुकाम पर पहुंचना चाहती हूं, जहां मैं कभी सबसे अलग नजर आती थी।”

न्यूज़ में और

Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28