नाज़ारेथ लालथाज़ुआला की ONE Fight Night 47 में होने वाली फाइट भारत में कब, कहां और कैसे देखें
ONE Championship महीने की शुरुआत ट्रिपलहेडर वीकेंड के साथ कर रहा है, जिसका समापन ONE Fight Night 47: Stamp vs. Flores से होगा।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 195 से ज्यादा देशों में ONE Fight Night 47 का लाइव प्रसारण किया जाएगा। फैंस टीवी, टैबलेट, कम्प्यूटर और फोन पर इस इवेंट का लाइव प्रसारण देख पाएंगे।
ये इवेंट भारतीय कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें देश के टॉप MMA फाइटर नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला संगठन में अपना मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए दिखेंगे। उनकी टक्कर अमेरिकी के गिल्बर्ट नाकाटानी से स्ट्रॉवेट MMA मैच में होगी।
इस शानदार इवेंट का लाइव प्रसारण शनिवार, 5 सितंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा। आप नीचे प्रसारण की जानकारी पा सकते हैं।
भारत
ONE Fight Night 47 को शनिवार, 5 सितंबर को JioHotstar और Star Sports Select 2 पर सुबह 6:30 बजे से लाइव देखा जा सकेगा।
अमेरिका और कनाडा
ONE Fight Night 47 को शुक्रवार, 4 सितंबर को Prime Video पर 9 p.m. ET / 6 p.m. PT से लाइव देखा जा सकेगा।
यूनाइटेड किंगडम
ONE Fight Night 47 को शनिवार, 5 सितंबर को Sky Sports पर देर रात 2 बजे से लाइव देखा जा सकेगा।
ओमान और संयुक्त अरब अमीरात
ONE Fight Night 47 को शनिवार, 5 सितंबर को beIN Sports पर सुबह 5 बजे से लाइव देखा जा सकेगा।