ONE Fight Night 49: Gabriel Vs. Magomedov – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
इस शुक्रवार को डबडहेडर इवेंट्स और एक शानदार वर्ल्ड टाइटल मैच के बाद ONE Championship की ONE Fight Night 49: Gabriel vs. Magomedov के साथ वापसी होने जा रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 6 नवंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 49: Gabriel vs. Magomedov का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मेन इवेंट में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ब्राजीलियाई फाइटर लूकस गेब्रियल की टक्कर लाइटवेट MMA मैच में मागोमेद मागोमेदोव से होगी, जो कि संगठन में 15-0 रिकॉर्ड के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस मुकाबले को जीतने वाला स्टार ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में खुद को काफी आगे कर लेगा।
को-मेन इवेंट मुकाबले में एक रीमैच देखने को मिलेगा, जहां तीन साल बाद थाई स्टार कोंगथोरानी सोर सोमाई की भिड़ंत टाईकी नाइटो से फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगी।
वहीं भारत के शीर्ष MMA फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला मेन रोस्टर डेब्यू कर दक्षिण कोरिया के ली सेउंग चेओल का सामना स्ट्रॉवेट MMA फाइट में करते दिखेंगे।
आप ONE Fight Night 49: Gabriel vs. Magomedov के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।