भारतीय फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला ONE Fight Night 47 की स्ट्रॉवेट MMA फाइट में गिल्बर्ट नाकाटानी से टक्कर लेंगे

ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47

ONE Championship ने भारतीय MMA सनसनी नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला की अगली फाइट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

25 वर्षीय भारतीय फिनिशर का सामना स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले में अमेरिका के गिल्बर्ट नाकाटानी से ONE Fight Night 47 में होगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शनिवार, 5 सितंबर को किया जाएगा।

Dojang MMA के 25 वर्षीय फाइटर ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में कदम रखते ही तहलका मचा दिया था। उन्होंने पिछले साल नवंबर में डेब्यू करते हुए जापानी के मासाकी सुज़ुकी का सामना किया और जबरदस्त अंदाज में मात्र 17 सेकंड में ढेर कर दिया। इस प्रदर्शन से उन्होंने सभी को चौंका दिया था।

फिर इस साल फरवरी में वो अपनी दूसरी फाइट के लिए फिलीपींस के जेक ब्रॉन के खिलाफ ONE Friday Fights 144 में रिंग में उतरे। उन्होंने अपनी फिनिशिंग की काबिलियत का एक बार फिर प्रदर्शन किया और दूसरे राउंड में विरोधी को सबमिशन से हार मानने पर मजबूर कर दिया।

जून महीने में हुए ONE Friday Fights 157 में उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यहां उनकी किस्मत बदलने वाली है।

“द नॉर्थस्टार” ने फिलीपींस के जॉन ब्रूटस से टक्कर ली और पहले राउंड में ही उन्हें TKO (तकनीकी नॉकआउट) से ढेर कर दिया। ये ONE Championship में उनका लगातार तीसरा फिनिश रहा।

उन्होंने यहां न सिर्फ लगातार जीत हासिल की बल्कि शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 1,00,000 यूएस डॉलर के मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट से भी नवाज़ा गया और वो आधिकारिक तौर पर संगठन के मेन रोस्टर में शामिल हो गए।

अपराजित भारतीय फाइटर का रिकॉर्ड 8-0 है और वो शानदार डेब्यू के साथ रिकॉर्ड को आगे बढ़ाकर डिविजन में खुद को स्थापित करना चाहेंगे।

मगर उनकी टक्कर नाकाटानी के रूप में एक मजबूत चैलेंजर से होने जा रही है।

Aragon Training Academy में ट्रेनिंग करने वाले 32 वर्षीय स्टार के नाम करियर में 9 जीत है, जिसमें से सात जीत फिनिश के जरिए आई हैं। उन्होंने अपने ONE Championship करियर में अभी तक मजबूत विरोधियों का सामना किया।

उन्होंने पिछले साल पहले राउंड में TKO से शानदार जीत हासिल की थी। अब वो ONE Fight Night 47 में बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को साबित करना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5