ONE Championship की 5 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 157 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle के मेन इवेंट में थाई स्टार कोंगचाई चानेडोनमुएंग का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में मोल्दोवा के वैलेरी स्ट्रंगारी से होगा। वहीं को-मेन इवेंट मैच की बात करें तो फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में जाओसुयाई क्रुंगथेपथोंगबुरी की टक्कर युआन पेंगजिए से होगी। ये जाओसुयाई का सालों बाद पहला किकबॉक्सिंग मैच होगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 157 के मेन इवेंट में अनुभवी थाई स्टार योडलैकपेट ओर अटचारिया की टक्कर म्यांमार के लेथवेई स्टार सॉ मिन मिन से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।
भारत के उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फ़ाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला अपराजित रहने का प्रयास करते हुए स्ट्रॉवेट MMA मैच में जॉन ब्रूटस से भिड़ेंगे।
भारत में The Inner Circle को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 157 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।