The Inner Circle और ONE Friday Fights 157 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled

ONE Championship की 5 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 157 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

The Inner Circle के मेन इवेंट में थाई स्टार कोंगचाई चानेडोनमुएंग का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में मोल्दोवा के वैलेरी स्ट्रंगारी से होगा।

वहीं को-मेन इवेंट मैच की बात करें तो फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में जाओसुयाई क्रुंगथेपथोंगबुरी की टक्कर युआन पेंगजिए से होगी। ये जाओसुयाई का सालों बाद पहला किकबॉक्सिंग मैच होगा।

इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 157 के मेन इवेंट में अनुभवी थाई स्टार योडलैकपेट ओर अटचारिया की टक्कर म्यांमार के लेथवेई स्टार सॉ मिन मिन से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।

भारत के उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फ़ाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला अपराजित रहने का प्रयास करते हुए स्ट्रॉवेट MMA मैच में जॉन ब्रूटस से भिड़ेंगे।

आप ONE Friday Fights 157 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया ने सॉ मिन मिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
ज़ेवियर गोंज़ालेज़ ने पयाकसुरिन ओर औदउडोन को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:08 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
काजोर्नक्लाई सोर सोर टोइपाड्रियू ने लमनामखोंग बीएस मॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
पेटकोंगफा वोर टेक्नोलुआंगपुसुआंग ने जोमहोद वीके खाओयाई को बहुमत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
जोमजय नक्सुजिम ने क्रुंगथाई टोरफनफार्म को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:48 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
नोंगनक मोर कोर चोर चायाफुम ने एलिसिया “अलीटा” सांचेज़ साएज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
माहान फोतौही ने टायो “द बीस्ट” ज़हीर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:37 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
जैकब “सॉम्बैट” थॉम्पसन ने टकुमा ओटा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
नाज़ारेथ “द नॉर्थस्टार” लालथाज़ुआला ने जॉन ब्रूटस को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:09 मिनट में

The Inner Circle


स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने वैलेरी स्ट्रंगारी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:32 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
युआन पेंगजिए ने जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई ने रैक इरावन को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:21 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
रहीम चेरचाइको ने झांग “चाइनीज़ टाइगर” जिन्हु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
टाइगा ओरी ने जूलियन मेयोर्गा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:03 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled