ONE Fight Night 48: Erdogan Vs. Elliott – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship इस महीने के पहले ट्रिपलहेडर का समापन धमाकेदार अंदाज में करने के लिए तैयार है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 3 अक्टूबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 48: Erdogan vs. Elliott का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मेन इवेंट में अपराजित टर्किश फाइटर शामिल एर्दोगन का सामना ब्रिटिश नॉकआउट आर्टिस्ट पॉल इलियट से होगा। इस मैच का विजेता वेकेंट (रिक्त) ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का अगला चैलेंजर बन सकता है।
को-मेन इवेंट में नाकरोब फेयरटेक्स और परहम घेराती के बीच एक जबरदस्त मॉय थाई मैच देखने को मिलेगा।
इसके अतिरिक्त अमेरिकी स्ट्राइकर ल्यूक “द शेफ” लेसेई, अपराजित MMA स्टार जोशुआ परेरा, इंग्लिश मॉय थाई स्टार चार्ली गेस्ट और #5-रैंक की विमेंस एटमवेट मॉय थाई कंटेंडर यू यौ पुई समेत अन्य स्टार्स इवेंट में अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे।
आप ONE Fight Night 48: Erdogan vs. Elliott के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।