जाओसुयाई The Inner Circle के जरिए लंबे समय बाद किकबॉक्सिंग में वापसी करेंगे – ‘जीत ही मेरे लिए एकमात्र विकल्प’

Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled

दो डिविजनों में फाइट करने के बाद जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी को आखिरकार अपना भार वर्ग मिल गया है।

Sor Dechapan टीम के 24 वर्षीय स्टार का सामना शुक्रवार, 5 जून को होने वाले The Inner Circle के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में युआन पेंगजिए से होगा। इस मैच का लाइव प्रसारण बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

जाओसुयाई अपने करियर के बेहद अहम दौर से गुजर रहे हैं। 60-25 का प्रो रिकॉर्ड बनाने और ONE Championship में आठ जीत के बावजूद उन्हें अपने करियर में पहली बार तीन हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि लगातार फ्लाइवेट और किकबॉक्सिंग में मुकाबले करने की वजह से उनके शरीर पर प्रभाव पड़ रहा था।

उन्होंने बताया:

“पोमपेट [पोंगसुफान पीके] के खिलाफ मुकाबले में उतरते समय मेरा गेम प्लान काफी मजबूत था। लेकिन जब फाइट शुरू हुई तो ताकत और स्ट्राइक्स के प्रभाव के मामले में मैं काफी पीछे था। मेरा शरीर अभी पूरी तरह नए वेट क्लास के हिसाब से ढला नहीं था क्योंकि मैं हाल ही में स्ट्रॉवेट से ऊपर आया था।

“जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता गया, मैं उनकी ताकत को संभाल नहीं पा रहा था। आखिरी राउंड तक मैं सिर्फ अपने जज़्बे के दम पर लड़ रहा था, इससे पहले कि रेफरी ने मुकाबला रोककर TKO का फैसला सुना दिया।”

ये बात कई सारे फैंस को चौंका सकती है, जिन्होंने जाओसुयाई को ONE Championship में शानदार प्रदर्शन करते देखा है।

हाल ही के मैचो के विपरीत परिणाम से पहले उन्होंने पहले 10 मैचों में 8-2 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने डेनिस पुरिच को हराकर छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल किया।

उन्होंने बताया:

“मेरी टीम और मुझे आखिरकार इसका जवाब मिल गया है: स्ट्रॉवेट डिविजन मेरे लिए सही नहीं है। अब से मैं लंबे समय तक फ्लाइवेट डिविजन में ही फोकस करने की योजना बना रहा हूं। स्ट्रॉवेट के साथ मेरा सफर खत्म हो चुका है।

“इस समय मेरा शरीर पूरी तरह रिकवर हो चुका है और मेरा वजन भी इस डिविजन के हिसाब से पूरी तरह संतुलित है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस मुकाबले में ताकत और स्ट्राइक्स के प्रभाव को लेकर मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।”

नए आत्मविश्वास के साथ किकबॉक्सिंग में लौट रहे हैं जाओसुयाई

पांच सालों में पहला मौका होगा, जब जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी किकबॉक्सिंग नियमों के तहत फाइट करते हुए नजर आएंगे। वो इसमें शुरुआत से फाइट करना चाहते थे।

ONE Friday Fights के सबसे दिलचस्प फाइटर्स में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाने से पहले उन्होंने जापान में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने छह मौकों पर मुकाबले किए और अनुभवी किकबॉक्सर्स के खिलाफ जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा:

“मैं बेहद उत्साहित हूं और जोश से भरा हुआ हूं। पांच साल बाद मैं फिर से किकबॉक्सिंग में वापसी कर रहा हूं। सच कहूं तो मैं लंबे समय से ONE में इसी नियम सेट के तहत मुकाबला करना चाहता था। जब मैंने ONE में डेब्यू किया था, तभी मैंने प्रमोशन से ये मौका मांगा था और आखिरकार ये अवसर मिलने के लिए मैं बहुत आभारी हूं।

“इस नियम सेट के तहत मेरा आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। मैंने एक बार K-1 वर्ल्ड ग्रां प्री में एक ही रात में दो बेहतरीन किकबॉक्सर्स को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था।”

थाई स्टार का मानना है कि किकबॉक्सिंग के जरिए वो स्पीड और क्रिएटिविटी का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे और उन्होंने एल्बोज़, क्लिंच और किक पकड़े जाने की परवाह नहीं होगी।

सबसे महत्वपूर्ण ये है कि फैंस को उनका बड़ा ही संयमित रूप देखने को मिल सकता है। ये उन्होंने वादा किया है।

उन्होंने कहा:

“इस मुकाबले में आप मेरा कहीं अधिक शांत, संयमित और धैर्यवान रूप देखेंगे। हाल की हार में मैंने भावनाओं को अपने प्रदर्शन पर हावी होने दिया था, लेकिन इस बार मैं अपनी फाइट आईक्यू का इस्तेमाल करूंगा और उसी के अनुसार मुकाबले की गति तय करूंगा।

“अपने पूरे करियर में मैं कभी लगातार चार मुकाबले नहीं हारा हूं और मैं ऐसा अब भी नहीं होने दूंगा। जीत ही मेरे लिए एकमात्र विकल्प है। मुझे फैंस का भरोसा फिर से जीतना है और साबित करना है कि मेरा स्थान अब भी इस ग्लोबल स्टेज पर है।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25