कोंगचाई The Inner Circle में नॉकआउट और कॉन्ट्रैक्ट की तलाश में रहेंगे – ‘कॉन्ट्रैक्ट की दौड़ में वापस आ जाऊंगा’

Kongchai Chanaidonmueang Chokpreecha PK Saenchai ONE Friday Fights 87 31 scaled

कोंगचाई चानेडोनमुएंग का लक्ष्य है कि वो शुक्रवार, 5 जून को The Inner Circle के मेन इवेंट में शानदार जीत हासिल कर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतें।

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में मोल्दोवा के वैलेरी स्ट्रंगारी से होगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर किया जाएगा।

कोंगचाई 78-16 के शानदार रिकॉर्ड के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे। उन्होंने अपने पिछले तीनों मैचों में लगातार जीत हासिल कर बेहतरीन फॉर्म दिखाई है।

Tor Sangtiennoi टीम के स्टार का रुकने का कोई इरादा नहीं है और वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट पाना चाहते हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“अगर मैं शानदार प्रदर्शन कर सका और वैलेरी को फिनिश कर पाया तोफिर से ONE के मेन कॉन्ट्रैक्ट की दौड़ में वापस आ जाऊंगा। मैं इस साल ही वो कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना चाहता हूं।

“इस समय स्ट्रॉवेट डिविजन में बेहतरीन प्रतिभाओं की भरमार है। अगर मैं इस चुनौती को पार कर लेता हूं तो मैं उन फाइटर्स का सामना करना चाहूंगा जो पहले से ONE कॉन्ट्रैक्ट पर हैं ताकि मैं साबित कर सकूं कि मेरा स्थान भी अगले स्तर के फाइटर्स के बीच है।”

युवा स्टार न सिर्फ बड़े सपने देख रहे हैं बल्कि उन्हें सही से अंजाम तक पहुंचाने के लिए थाईलैंड के पाथुम थानी में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की फाइट्स का अध्ययन किया है।

कोंगचाई ने वैलेरी में कुछ कमियां भी ढूंढ़ निकाली हैं।

उन्होंने बताया:

“वैलेरी बेहद मजबूत फाइटर हैं और बड़े-बड़े शॉट्स झेल सकते हैं। वो बहुत ही सख्त प्रतिद्वंदी हैं। उनकी ठोड़ी काफी मजबूत है और वो भारी पंच लगाते हैं। यहां तक कि अपनी पिछली हार में भी उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। मुझे ईमानदारी से लगता है कि उनमें सिर्फ फाइट आईक्यू और रिंग अनुभव की थोड़ी कमी है।

“फिर भी मैं हर ट्रेनिंग कैंप में 100 प्रतिशत मेहनत और गंभीरता के साथ उतरता हूं, चाहे मेरे सामने कोई भी प्रतिद्वंदी हो। उन्हें तोड़ने के लिए मुझे अपनी ताकत का सहारा लेना होगा। मैं किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल नहीं कर सकता।”

थाई स्टार की नजर एक हाइलाइट-रील फिनिश पर टिकी हैं और उनका कहना है कि स्ट्रंगारी का आगे बढ़ते रहने वाले स्टाइल इस मौके को बना सकता है।

23 वर्षीय स्टार ने कहा:

“जिस सबसे बड़ी कमी को मैं सुधारना चाहता हूं, वो है मेरे अंदर किलर इंस्टिंक्ट की कमी। मेरे फिनिशिंग सीक्वेंस उतने सटीक और प्रभावी नहीं रहे हैं जितने होने चाहिए। इसके अलावा मुझे फाइट की गति बढ़ानी होगी, अपने कॉम्बिनेशंस को और तेज बनाना होगा और उन्हें लगातार सहज तरीके से इस्तेमाल करना होगा।

“अगर मैं पूरी रफ्तार से हमला करूं, लगातार ज्यादा स्ट्राइक्स लगाऊं और उस पर निरंतर दबाव बनाए रखूं तो मुझे नहीं लगता कि वो इसे झेल पाएंगे। मेरी लेफ्ट किक पूरी तरह तैयार है और मुझे पूरा भरोसा है कि ये उनकी मजबूती को तोड़ देगी।”

कोंगचाई The Inner Circle में एक खास उद्देश्य से उतर रहे

कोंगचाई चानेडोनमुएंग The Inner Circle के मेन इवेंट मैच में सिर्फ जीत के लिए नहीं उतर रहे बल्कि उनका लक्ष्य कुछ और भी है।

अगर वो मोल्दोवा के स्ट्रंगारी को शानदार अंदाज में हराकर एक परफॉर्मेंस बोनस जीत पाए तो इससे वो अपने परिवार की काफी मदद कर पाएंगे।

बैंकॉक निवासी एथलीट ने बताया:

“ये मुकाबला दिखाएगा कि मैंने फिनिश हासिल करने की अपनी क्षमता में कितना सुधार किया है। इसके अलावा इस बार मैं नॉकआउट जीत और बोनस को बहुत ज्यादा चाहता हूं क्योंकि इससे मुझे अपने पिता की देखभाल करने में काफी मदद मिलेगी।

“पिछले दो से तीन महीनों से मेरे पिता ब्रेन एब्सेस (दिमाग में संक्रमण) के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल मेरी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि मैं ये जीत उन्हें समर्पित करूं ताकि उनका हौसला बढ़े और वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें।”

वो साफ कर चुके हैं कि जीत उनके लिए क्यों खास है और वो इसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। इसके लिए उन्होंने फैंस से भी खास अपील की है।

उन्होंने अंत में कहा:

“मेरे सभी फैंस से मैं कहना चाहता हूं कि इस शुक्रवार जरूर मुकाबला देखें और मेरा समर्थन करें। मैं अपनी चौथी जीत हासिल करने के लिए रिंग में अपना सब कुछ झोंक दूंगा।

“मैं वादा करता हूं कि मुकाबला देखने वाले सभी लोगों के लिए एक दमदार, रोमांचक और यादगार प्रदर्शन करूंगा। मैं अपनी टीम और जिम के लिए गौरव लेकर आना चाहता हूं। मेरा पूरा ध्यान इस जीत की लय को जारी रखने पर है और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27