इन 3 शानदार कारणों से 5 जून को The Inner Circle देखना न भूलें

Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21

शुक्रवार, 5 जून को The Inner Circle के जरिए बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स अपने अहम मैचों में शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

फैंस इन शानदार मैचों को live.onefc.com के जरिए एशिया प्राइमटाइम पर देख सकते हैं।

इन लाजवाब मैचों में मार्शल आर्टिस्ट्स अपनी लिमिट को पुश करते हुए जीत के दरवाजे खोलना चाहेंगे। कुछ पिछली हार के दंश को पीछे छोड़कर दोबारा जीत की तरफ बढ़ना चाहेंगे।

आइए जानते हैं कि किन तीन कारणों से ये शो सभी मार्शल आर्ट्स फैंस को देखना चाहिए।

#1 अपने करियर को नए आयाम पर ले जाना चाहेंगे कोंगचाई

कोंगचाई चानेडोनमुएंग का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में वैलेरी स्ट्रंगारी से होगा।

Tor Sangtiennoi टीम के 23 वर्षीय प्रतिनिधि ने ONE Championship में अभी तक 11 जीत दर्ज की हैं और अब उनका प्रयास 1 लाख यूएस डॉलर के मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट को पाने का है। इसे जीतकर उनका करियर नई दिशा पकड़ लेगा, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा।

उनकी चुनौती स्ट्रंगारी की बात करें तो वो शानदार बॉक्सिंग और मजबूत ठोड़ी के लिए जाने जाते हैं। मोल्दोवा के स्टार कोंगचाई के विजय रथ पर विराम लगाना चाहेंगे।

अगर कोंगचाई को जीत मिली और कॉन्ट्रैक्ट जीतने में सफल रहे तो मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पोंगसुफान पीके के अगले चैलेंजर बन सकते हैं।

#2 किकबॉक्सिंग में शानदार शुरुआत करना चाहेंगे जाओसुयाई

जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में युआन पेंगजिए का सामना कर नई शुरुआत करेंगे।

24 वर्षीय स्टार आठ प्रमोशनल जीत और छह अंकों की राशि वाले कॉन्ट्रैक्ट को जीतकर वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब आ गए थे। मगर पिछले तीन मैचों में उन्हें हार मिली। अब उनका प्रयास नए खेल में खुद को जबरदस्त साबित करते हुए दोबारा जीत पाना होगा।

उनकी नी स्ट्राइक्स और तेज-तर्रार स्पिनिंग अटैक किकबॉक्सिंग पर पूरी तरह से सूट करते हैं और वो अपने विरोधी को छका सकते हैं।

#3 बदले के लिए रैक की वापसी

रैक इरावन अपने ऑलआउट अटैक वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

25 वर्षीय स्टार ने खुद को अपने भार वर्ग के सबसे दिलचस्प स्ट्राइकर्स में साबित किया है। अब वो एटमवेट मॉय थाई डिविजन में शानदार वापसी के लिए तैयार हैं और उनका सामना बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई से होगा।

उनके हमवतन थाई प्रतिद्वंदी मजबूत चैलेंज, लगातार वार करने की कला और भूख के साथ इस मैच में उतरेंगे। अगर उन्हें एक शानदार जीत हासिल होती है तो चैंपियन नडाका के खिलाफ रीमैच पा सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33