ONE Friday Fights 148 और Inner Circle Fights – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled

ONE Championship मार्च महीने के धमाकेदार एक्शन का समापन लाजवाब अंदाज में करने के लिए तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की शुक्रवार, 27 मार्च को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 148 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।

ONE Friday Fights 148 के मेन इवेंट में कोंगचाई चानेडोनमुएंग और मेहरदाद खानज़ादेह की टक्कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में होगी। वहीं को-मेन इवेंट में डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन और वैलेरी स्ट्रंगारी फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में भिड़ते दिखेंगे।

इसके अलावा इस बार की The Inner Circle फाइट्स में सोनराक फेयरटेक्स का प्रयास होगा कि लगातार तीसरी नॉकआउट जीत हासिल करें। लेकिन उन्हें कॉन्ट्रैक्टेड फाइटर डेडुआंगलैक टोरफनफार्म से कड़ी टक्कर मिलेगी।

वहीं ढेर सारे इंटरनेशनल स्टार्स दोनों ही शोज़ में शानदार एक्शन दिखाने के लिए उतरेंगे।

आप ONE Friday Fights 148 और The Inner Circle के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने मेहरदाद “ब्लैक वुल्फ” खानज़ादेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने वैलेरी स्ट्रंगारी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सुपरजेंग टीडेड99 ने प्रोमपडेज “सायबिंटाबाह्त” एनएफ लुकसुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
अहद वार्घेियान ने होर्गे पास्टर को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:07 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
क्रुंगथाई टोरफनफार्म ने बिनलादिन सांगमोराकोट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
साटोर रिज़ोएव ने फिलिपे सिल्वा को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
नोंगफाहसाई टॉप पीके साइन्चाई ने वांग जी चिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
शोटा टाकेज़ो ने शेंग यी यैंग को विभाजित निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
रनमा ने वेलिहान पालिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

The Inner Circle


बेंटमवेट मॉय थाई
डेडुआंगलैक टीडेड99 ने सोनराक फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
युआन पेंगजिए ने लमनामूनलैक टीडेड99 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
खुनडेट पीके साइन्चाई ने अनुआर सिस्नेरोस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
शोमा ओकुमुरा ने अधम रुज़िएव को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
कोटारो टनाका ने क्वोक “जोकर” डैन को सबमिशन (एंकल लॉक) से हराया - पहले राउंड के 3:36 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130