ONE Friday Fights 148 मेन इवेंट रिजल्ट: कोंगचाई ने कड़े मैच में मेहरदाद खानज़ादेह को पराजित किया

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled

कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने 27 मार्च को एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 148 के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मेन इवेंट में मेहरदाद “ब्लैक वुल्फ” खानज़ादेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराने में सफलता पाई।

पूर्व Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को खानज़ादेह से शुरुआती दबाव महसूस करना पड़ा, जो कि पावरफुल पंच और किक्स लगा रहे थे। इसके बावजूद कोंगचाई ने जवाबी हमलों में कोई कमी नहीं आने दी।

उन्होंने 24 वर्षीय स्टार के कड़े प्रहारों का अच्छे से जवाब दिया और दोनों ही स्टार्स ने पहले राउंड के अंत में बेहतरीन शॉट्स लगाए। दूसरे राउंड में भी नजारा कुछ ऐसा ही रहा और कोंगचाई ने अधिक आक्रामकता दिखाई।

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 2

Tor Sangtiennoi के स्टार ने अपने विरोधी का रिंग में पीछा किया और जान-बूझकर करीब आने की वजह से काउंटर अटैक झेले। दोनों ने करीब रहकर वार किए और इस राउंड में कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था।

तीसरे और अंतिम राउंड में कोंगचाई ने सिर और बॉड़ी पर आठ पंच लगाए। वहीं Sor Dechapan के स्टार ने इन वार को झेलने के बाद किक्स, स्पिनिंग एल्बो और स्पिनिंग बैक किक से राउंड का अंत किया।

अंत में नौ मिनट के एक्शन के बाद तीनों जजों ने कोंगचाई के पक्ष में फैसला सुनाया और उनका रिकॉर्ड अब 78-16 हो गया है।

ONE Friday Fights 148 के नतीजे:

  • कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने मेहरदाद खानज़ादेह को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने वैलेरी स्ट्रंगारी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सुपरजेंग टीडेड99 ने प्रोमपडेज एनएफ लुकसुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • अहद वार्घेियान ने होर्गे पास्टर को दूसरे राउंड में 1:07 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • क्रुंगथाई टोरफनफार्म ने बिनलादिन सांगमोराकोट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • साटोर रिज़ोएव ने फिलिपे सिल्वा को विभाजित निर्णय से हराया (MMA – फ्लाइवेट)
  • नोंगफाहसाई टॉप पीके साइन्चाई ने वांग जी चिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • शोटा टाकेज़ो ने शेंग यी यैंग को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • रनमा ने वेलिहान पालिट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)