ONE SAMURAI 6 में वेकेंट विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगी चिहीरो सवाडा और अनास्तासिया निकोलाकाकोस

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.

वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए एक धमाकेदार मुकाबला तय हो गया है। जापान की चिहीरो सवाडा का सामना अपराजित कनाडाई फाइटर अनास्तासिया “एनीमेल” निकोलाकाकोस से ONE SAMURAI 6 में होगा।

खिताब के लिए ये बहुप्रतीक्षित टक्कर बुधवार, 2 दिसंबर को जापान के योकोहामा बुंटाई में होगी। इस बड़े कार्ड के लिए कन्फर्म हुए धमाकेदार मुकाबलों में ये सबसे पहला है।

सवाडा के लिए इससे बड़ा मंच नहीं हो सकता था। 12-1 का रिकॉर्ड और डिविजन की सबसे बेहतरीन रेसलिंग में से एक के दम पर पूर्व Shooto एटमवेट चैंपियन अपने करियर के सबसे बड़े मौके तक पहुंची है।

ग्लोबल स्टेज पर उनकी शुरुआत लगातार तीन जीत से हुई। उन्होंने सनाज़ “ईगल” फयाज़मानेस, जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन और नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन को हराया।

जनवरी 2025 में करियर की पहली हार से 28 साल की इस फाइटर का सफर कुछ वक्त के लिए रुक सकता था, लेकिन लगातार चार जीत ने IDEA Asakusa और Team Akatsuki की इस योद्धा को 26 पाउंड के गोल्ड के दरवाजे पर पूरे भरोसे के साथ ला खड़ा किया है।

Chihiro Sawada attempts to submit Ayaka Miura at ONE SAMURAI 1.
Photo Credit: ONE Championship

इस लय की शुरुआत छह महीने बाद ONE Fight Night 33 में माकारेना अरागोन को पहले राउंड में आर्मबार सबमिशन से हराकर हुई। फिर “एंड्रॉइड 18” इत्सुकी हिराटा के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय की जीत ने इसे आगे बढ़ाया।

इस साल टोक्यो की इस मार्शल आर्टिस्ट ने पहले अजेय रहीं नैटेली साल्सेडो को उनके करियर की पहली हार दी। इसके बाद ONE SAMURAI 1 में अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा को पहले राउंड में एक और शानदार आर्मबार से सबमिट किया, जिसने उन्हें टाइटल शॉट दिलाया।

अब वो जापान की पहली ऐसी महिला बनने से सिर्फ एक फाइट दूर हैं, जिन्होंने ONE वर्ल्ड टाइटल जीता हो। लेकिन उनके रास्ते में एक अपराजित 7-0 रिकॉर्ड वाली कनाडाई फाइटर खड़ी हैं, जो इस जश्न में खलल डालने आई हैं।

निकोलाकाकोस का खेल बेहतरीन ग्राउंड कंट्रोल और टेकडाउन पर टिका है, जिससे वो तय करती हैं कि फाइट कहां जाएगी और कितनी तेज चलेगी। इसमें उनके जबरदस्त हाथों का साथ भी है। ये मेल उनके पहले ONE मुकाबले में पूरी तरह दिखा था।

36 साल की इस ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट ने विक्टोरिया “विक” सूज़ा को कैनवास पर गिराया, माउंट पोजिशन हासिल की और दो दमदार राइट हैंड्स लगाकर पहले राउंड के 4:59 मिनट पर मुकाबला खत्म कर दिया। लेकिन जुलाई में ONE Fight Night 45 में उनका दूसरा मुकाबला एक अलग तरह की परीक्षा थी।

टोरंटो की इस फाइटर ने शुरू से रफ्तार तय की और अपने ग्राउंड गेम से राडज़ुआन को मुश्किल में डाल दिया। मलेशियाई स्टार ने दूसरे राउंड से अपनी लय पकड़ी, लेकिन निकोलाकाकोस डटी रहीं और कड़े मुकाबले में विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

Anastasia Nikolakakos gets her hand raised against Jihin Radzuan at ONE Fight Night 45.
Photo Credit: ONE Championship

बैंकॉक से लौटते वक्त उन्हें पूरा यकीन था कि गोल्ड की कतार में अगला नंबर उन्हीं का है। अब ONE भी इससे सहमत है और उनके पास योकोहामा से नई एटमवेट MMA क्वीन बनकर लौटने का मौका है।

दोनों फाइटर्स कैनवास पर सबसे ज्यादा खतरनाक होती हैं और यही बात पांच राउंड के इस मुकाबले को इतना दिलचस्प बनाती है।

सवाडा ने अपने करियर की पांच जीत सबमिशन से हासिल की हैं, जबकि कनाडाई फाइटर ने दिखाया है कि कैसे वो अपने ग्राउंड गेम और स्ट्राइकिंग के साथ फाइट खत्म कर सकती हैं।

न्यूज़ में और

Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.