चिहीरो सवाडा ने ONE Fight Night 39 में आई जीत पर बयान दिया – ‘पूरे मैच को नियंत्रण में रखना चाहती थी’

ChihiroSawada ring 1200X800

चिहीरो सवाडा ने बीते हफ्ते अपने करियर की सबसे यादगार परफॉर्मेंस दी।

28 वर्षीय जापानी रेसलिंग एक्सपर्ट ने ONE Fight Night 39 में अपराजित अमेरिकी स्टार नैटेली साल्सेडो को करियर की पहली हार का स्वाद चखाया। उन्हें एटमवेट MMA मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

सवाडा ने शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए मुकाबले के पहले राउंड में लेफ्ट पंचों के वार से बढ़त बनाई।

मॉय थाई अनुभव के साथ-साथ BJJ ब्लैक बेल्ट साल्सेडो ने दूसरे राउंड की शुरुआत में हमले सहे। आखिरी राउंड में भी जापानी स्टार का प्राथमिक हथियार लेफ्ट पंच रहा और किसी को शक नहीं था कि मैच का नतीजा किस ओर जाएगा।

इस जीत के साथ सवाडा का करियर रिकॉर्ड 11-1 हो गया है और वो डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा के ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच के काफी करीब आ गई हैं।

अपनी निर्णायक जीत पर onefc.com से बात करते हुए उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि इस फाइट में मैंने अपनी स्ट्राइकिंग का स्तर दिखाया, जो कि पहले मेरी कमजोरी हुआ करता था।”

सवाडा ने सिर्फ रेसलिंग पर निर्भर रहने के बजाय स्ट्राइकिंग का जलवा दिखाया और इसका उन्हें भरपूर फायदा भी हुआ।

मैच से पहले जापानी ग्रैपलर को अंदाजा हो गया था कि साल्सेडो के खिलाफ ग्राउंड गेम में जाना बड़ी गलती साबित हो सकती है।

टोक्यो निवासी एथलीट ने कहा:

“रेसलिंग बैकग्राउंड होने की वजह से मैं उसमें अच्छी हूं। आमतौर पर मैं टेकडाउन के लिए जाती हूं, लेकिन अगर मैं नैटेली को टेकडाउन करती तो ये उनके मजबूत पक्ष की ओर चला जाता। मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी। मैं खुद पूरे मैच को नियंत्रण में रखना और उन्हें अपनी तरफ आने देना चाहती थी।”

जैसे-जैसे एटमवेट MMA मैच आगे बढ़ा, वैसे-वैसे सवाडा का रवैया साफ नजर आने लगा। वो ज्यादा समय तक ग्रैपलिंग में खुद को नहीं झोंक रही थीं।

उन्होंने अमेरिकी स्टार के अपराजित रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में सफलता अर्जित की, मगर इससे कोई खास उपलब्धि मानने से साफ इंकार कर दिया।

सवाडा ने बताया:

“उनकी जीत के सिलसिले को तोड़कर मुझे ज्यादा खास नहीं लग रहा है क्योंकि एक समय पर मेरी भी विनिंग स्ट्रीक हुआ करती थी। मेरा मानना है कि एक फाइटर के तौर पर आपको वही करना चाहिए, जो आप करना चाहते हैं। अगर जीत हुई तो अच्छी बात है और मैं इस जीत को आगे बढ़ने की प्रेरणा के तौर पर देखती हूं।”

सवाडा ONE 175 में अंतरिम खिताब के लिए मियूरा से भिड़ने को तैयार

चिहीरो सवाडा की नैटेली साल्सेडो पर आई जीत ने उनके करियर के सबसे बड़े मौके के दरवाजे खोल दिए हैं।

28 वर्षीय जापानी स्टार की नजरें ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डेनिस ज़ाम्बोआंगा पर लग गई हैं, जिन्होंने मेडिकल कारणों के चलते नवंबर में होने वाले ONE 173 में अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ टाइटल डिफेंस से अपना नाम वापस ले लिया था।

अभी ज़ाम्बोआंगा की वापसी की टाइमलाइन तय नहीं हैं, ऐसे में सवाडा ने जापानी स्टार से अंतरिम खिताब के लिए भिड़ने की बात कही।

टोक्यो की एथलीट ने कहा:

“मुझे लगता है कि मैं टाइटल शॉट हासिल करने की स्थिति में हूं। पहले तो मुझे डेनिस ज़ाम्बोआंगा के प्रति सहानुभूति है और वो जल्दी से ठीक हों। जहां तक अंतरिम टाइटल की बात है तो मैं अयाका मियूरा से भिड़ना चाहूंगी।”

सवाडा के लिए सबसे खास रहेगा कि वो बुधवार 29 अप्रैल को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले ONE 175 में मियूरा से भिड़ें।

रेसलिंग सनसनी का मानना है कि ये मुकाबला जापानी फैंस के लिए बहुत शानदार रहेगा।

सवाडा ने बताया:

“मुझे लगता है कि अगर टोक्यो के इवेंट में जापानी फाइटर का सामना जापानी फाइटर से होगा तो ये ढेर सारे घरेलू फैंस को आकर्षित करेगा।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21