ONE Fight Night 39: Rambolek Vs. Dayakaev – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

abdullarambo

ONE Friday Fights 139 के शानदार आयोजन के बाद ONE Championship की 2026 के पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट के साथ वापसी हो रही है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मेन इवेंट में बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन के दो बेहतरीन स्टार्स रिंग में अपना करिश्मा दिखाने उतरेंगे, जब रैम्बोलैक चोर अजालाबून का सामना अब्दुल्ला दयाकाएव से होगा।

एक अहम वेल्टरवेट MMA मुकाबले में टोंगा-ऑस्ट्रेलियाई स्टार इसी फिटिकेफु की टक्कर अपराजित अमेरिकी स्टार चेज़ मैन से होगी। इस मैच का विजेता दो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन ली के ONE वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल का अगला चैलेंजर बनकर सामने आ सकता है।

इसके अलावा शो में तीन बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई, Team Lakay स्टार कार्लो बुमिना-अंग, विमेंस एटमवेट MMA कंटेंडर्स चिहीरो सवाडा और नैटेली साल्सेडो नजर आएंगी तो वहीं 18 वर्षीय सनसनसी हेलेना क्रेवार अपना प्रमोशनल डेब्यू करेंगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:41 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव ने कोंगथोरानी सोर सोमाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:06 मिनट में
वेल्टरवेट MMA
चेज़ “मैनिमल” मैन ने इसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 5:00 मिनट में
एटमवेट MMA
चिहीरो सवाडा ने नैटेली साल्सेडो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद सियासरानी ने पेड्रो डांटास को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
हेलेना क्रेवार ने टेशया नोएलानी एलो को सबमिशन (एस्टिमा लॉक) से हराया - पहले राउंड के 1:40 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने ने रयोहेई कुरोसावा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
व्लादिमीर कुज़मिन ने मोहनद “सोलो” बटबूटी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग ने मार्कोस ओरेलियो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:50 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash