The Inner Circle 30 और ONE Friday Fights 170 – सभी मैचों के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स
ONE Championship की एक शानदार ट्रिपल-हेडर वीकेंड के साथ वापसी हो रही है, जिसकी शुरुआत The Inner Circle 30 और ONE Friday Fights 170 से होगी।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 11 सितंबर को एशिया प्राइमटाइम पर थालैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 30 और ONE Friday Fights 170 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 30 के मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रैम्बोलैक चोर अजालाबून और योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री के बीच जंग होगी। इस मैच में सिर्फ योड-आईक्यू ही खिताब जीतने के हकदार होंगे क्योंकि रैम्बोलैक ने वे-इन के दौरान वेट मिस कर दिया। इसके चलते उन्हें अपना ताज गंवाना पड़ा
वहीं को-मेन इवेंट में सेकसन ओर क्वानमुआंग के रूप में एक महान थाई दिग्गज की विदाई देखने को मिलेगी। अपने करियर के अंतिम मैच में वो मुआंगथाई पीके साइन्चाई से टक्कर लेते हुए नजर आएंगे।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 170 के फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में थाईलैंड के दो अनुभवी स्टार्स की भिड़ंत होगी। यहां योडलैकपेट ओर अटचारिया का सामना पोमपेट पोंगसुफान पीके से होगा।
इसके अतिरिक्त करीब दो दर्जन मॉय थाई के उभरते हुए स्टार्स ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बनने के लिए 1,00,000 यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट पाने का प्रयास करेंगे।
आप The Inner Circle 30 और ONE Friday Fights 170 के मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।