Logan_Chan hero 1200x1165

लोगन “ड्रैगन” चैन

हाइट
5'9" FT / 175 CM
आयु
23 Y
टीम
Hanuman Thai Boxing Edinburgh

लोगन चैन के बारे में

लोगन “ड्रैगन” चैन रिंग में दो गौरवशाली विरासतों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हांगकांग में जन्मे पिता के 23 वर्षीय बेटे चैन का पालन-पोषण एडिनबर्ग में हुआ। यही वजह है कि अब वो हांगकांग, चीन और यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मार्शल आर्ट्स से उनका जुड़ाव बेहद गहरा है और इसकी झलक उनके नाम में भी दिखाई देती है। उनके दादा ने महान मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली के सम्मान में उन्हें चीनी नाम “चैन सिउ लोंग” दिया था। चीनी भाषा में “सिउ लोंग” का अर्थ “छोटा ड्रैगन” होता है।

चैन ने पांच साल की उम्र में आत्मरक्षा के लिए कराटे और कुंग फू का अभ्यास करते हुए अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत की थी। 14 साल की उम्र में उन्हें अहसास हुआ कि वो फाइटिंग में करियर बनाना चाहते हैं और इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान मॉय थाई पर केंद्रित कर लिया।

दिलचस्प बात ये है कि चैन ने पहली बार सितंबर 2018 में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और सर्जियो वील्ज़न के बीच हुई ONE Championship डेब्यू फाइट के जरिए मॉय थाई का मुकाबला देखा था। इसी मुकाबले ने उनके अंदर “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” के प्रति जुनून जगाने में अहम भूमिका निभाई।

चैन ने 18 साल की उम्र में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस झटके ने उनके अंदर आगे बढ़ने का जज्बा और बढ़ा दिया। इसके बाद उन्होंने अपने सभी प्रोफेशनल मुकाबलों में जीत हासिल की। स्पेन, इटली, जर्मनी और पोलैंड में फाइट करते हुए उन्होंने बहुमूल्य अनुभव बटोरा और 24-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया।

इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ONE Friday Fights में मुकाबला करने का मौका मिला, जहां आखिरकार अगस्त 2025 में उन्होंने प्रमोशन में अपना डेब्यू किया। उसके बाद से वो प्रमोशन में अपने पांच में से चार मुकाबले जीत चुके हैं।

अपने सबसे हालिया मुकाबले में उन्होंने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। चैन ने रोडटंग के साले संगारथिट लुकसाइकोंगडिन को हराया। ये वही रोडटंग हैं, जिनके ONE Championship डेब्यू को देखकर चैन पहली बार इस खेल की ओर आकर्षित हुए थे।

रिंग के अंदर ऑर्थोडॉक्स स्टांस में फाइट करने वाले चैन मॉय फेमर स्टाइल के माहिर हैं। वो बेहद तकनीकी, विरोधी के हमलों से बचने में कुशल और जबरदस्त एकाग्रता रखने वाले फाइटर हैं। उनकी फाइट आईक्यू इतना शानदार है कि वो किसी भी प्रतिद्वंदी के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपनी आक्रामक रणनीति में तुरंत बदलाव कर सकते हैं।

चैन अपने आदर्शों, ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी और ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन निको कैरिलो से प्रेरणा लेते हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स ने दिखाया है कि यूनाइटेड किंगडम से आने वाला एक स्ट्राइकर ONE Championship में कितनी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

ONE Championship रिकॉर्ड्स

इवेंट के रिजल्ट्स

रिजल्ट खेल तरीका राउंड तरीका और राउंड प्रतिद्वंद्वी प्रतिद्वंद्वी और इवेंट देश तारीख इवेंट
जीत
मॉय थाई
सर्वसम्मत निर्णय UD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Sangarthit Avatar 500x345 1
संगारथिट लुकसाइकोंगडिन
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 170 & The Inner Circle 30
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 2 (0:34)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (0:34)
राउंड 2 (0:34) Kaokarat avatar 500x345 1
काओकराट सोर टिएनपो
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 150 & The Inner Circle
हार
मॉय थाई
विभाजित निर्णय SD
राउंड 3 (3:00)
मॉय थाई विभाजित निर्णय
राउंड 3 (3:00)
राउंड 3 (3:00) Petgarfield_Jitmuangnon Avatar 500x345 1
पेटगारफील्ड जित्मुआंगनोन
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 138
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 2 (2:19)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 2 (2:19)
राउंड 2 (2:19) Saksri avatar 500x345 1
सैकश्री सुपरलैक मॉयथाई
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 125
जीत
मॉय थाई
नॉकआउट (KO) KO
राउंड 1 (2:51)
मॉय थाई नॉकआउट (KO)
राउंड 1 (2:51)
राउंड 1 (2:51) Chama Avatar 500x345 1
चामा सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप
थाईलैंड
थाईलैंड
ONE Friday Fights 118

विश्लेषण

जीत - 4
हार - 1
3
नॉकआउट (KO) KO
0
1
सर्वसम्मत निर्णय UD
0
0
विभाजित निर्णय SD
1

फिनिश रेट

फिनिश
3
फिनिश रेट
75%
जीत
4
टोटल बाउट्स
5

बाउट का समय

बाउट का औसत समय
05m : 56s
कुल समय
0h : 29m : 44s