ONE Championship की 10 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 150 और The Inner Circle का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
एक्शन से भरपूर इवेंट में इंटरनेशनल स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग फाइट्स में टक्कर लेते दिखेंगे। यहां अधिकतर एथलीट्स का प्रयास होगा कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करें।
ONE Friday Fights 150 के मेन इवेंट में कोमपेट सिटसारावटसुएर का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में अपने ही देश थाईलैंड के अटाचाई केलास्पोर्ट से होगा।
वहीं The Inner Circle के मेन इवेंट मैच में वेकेंट (रिक्त) ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी, जिसमें मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल की टक्कर थाई स्टार रंगरावी सिटसोंगपीनोंग से होगी।
भारत में The Inner Circle को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 150 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।