रैम्बोलैक ने वेट किया मिस, The Inner Circle 30 में सिर्फ योड-आईक्यू के पास बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका

Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)

The Inner Circle 30 में योड-आईक्यू पिमोलश्री के खिलाफ मुकाबले से पहले रैम्बोलैक चोर अजालाबून से उनका ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल छिन गया है।

लेकिन 24 वर्षीय चैलेंजर योड-आईक्यू अब भी 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतने के हकदार रहेंगे। इस धमाकेदार मुकाबले का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से live.onefc.com पर शुक्रवार, 11 सितंबर को किया जाएगा।

रैम्बोलैक इवेंट के ऑफिशियल वे-इन और हाइड्रेशन टेस्ट के दौरान बेंटमवेट लिमिट से मात्र 0.6 पाउंड से चूक गए और इसके चलते उन्हें अपनी बेल्ट मैच में उतरे बिना ही गंवानी पड़ी है।

इसके बावजूद एशिया प्राइमटाइम पर होने वाला मेन इवेंट अब भी बरकरार है। दोनों ही कैंप 145.6 पाउंड के कैचवेट में फाइट करने के लिए राजी हो गए हैं, जिसके चलते फैंस को थाईलैंड की राजधानी में जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा।

23 वर्षीय रैम्बोलैक ने इस साल मार्च में हुए The Inner Circle 7 के मेन इवेंट में नबील अनाने को पांच राउंड की शानदार फाइट में शिकस्त देकर खिताब जीता था। अब वो फिलहाल छह मैचों में जीत के रथ पर सवार हैं।

वहीं योड-आईक्यू की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2023 से कोई भी मैच नहीं हारा है और वो अपने लगातार 10 विरोधियों को धूल चटा चुके हैं। पिछले मैच में अपराजित स्टार कियामरन नबाती को हराने की वजह से उन्हें खिताबी मैच हासिल हुआ।

शुक्रवार को होने वाला ये मुकाबला शुरुआत से लेकर अंत तक जोरदार साबित होगा।

अभी इस मैच में नतीजा चाहे कुछ भी निकले, लेकिन इस प्रतिद्वंदिता का अंत नहीं होने वाला। वेकेंट (रिक्त) खिताब के चलते रीमैच जरूर होगा। वहीं अगर योड-आईक्यू की जीत हुई तो रैम्बोलैक हर हाल में अपना ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जरूर दोबारा पाना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800