इन तीन कारणों से 11 सितंबर को The Inner Circle 30 देखना न भूलें

Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114

The Inner Circle 30 शुक्रवार, 11 सितंबर को पांच एक्शन से भरपूर मॉय थाई मुकाबलों के साथ एक शानदार इवेंट लेकर आ रहा है। ये कार्ड बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से एशिया प्राइमटाइम पर सब्सक्राइबर्स के लिए live.onefc.com पर लाइव प्रसारित होगा।

एक वर्ल्ड टाइटल डिफेंस, एक लैजेंडरी करियर का अंत और अपने मशहूर परिवारों के साये से बाहर निकलते फाइटर्स, ये सब मिलकर एक बेहतरीन कार्ड बनाते हैं।

आइए ऐसे तीन कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते फैंस को ये इवेंट किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहिए।

#1 रैम्बोलैक और योड-आईक्यू की खिताब के लिए ऑल-थाई भिड़ंत

मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रैम्बोलैक चोर अजालाबून पहली बार अपने 26 पाउंड के गोल्ड को दांव पर लगाएंगे। उनकी बादशाहत की परीक्षा लेंगे उभरते हुए चैलेंजर योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री, जो पूरी तरह ठान चुके हैं कि ताज उन्हीं का होगा।

रैम्बोलैक ONE Friday Fights से एक लाख यूएस डॉलर का प्रतिष्ठित कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले पहले फाइटर बनकर इतिहास रच चुके हैं और इस दौरान उन्होंने कई परफॉर्मेंस बोनस भी जीते।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के साथ Superbon Training Camp जॉइन करने के बाद से 23 वर्षीय इस फाइटर ने अपनी खतरनाक काबिलियत को पूरी तरह उजागर किया है। उन्होंने इसी साल मार्च में The Inner Circle 7 में पूर्व टाइटल विजेता नबील अनाने के खिलाफ पांच राउंड के शानदार मैच में बेल्ट हासिल की।

अपने राज को मजबूत करने के लिए नए चैंपियन को सबसे पहले योड-आईक्यू की लगातार बढ़ती लय को रोकना होगा। ये चैलेंजर प्रमोशन में 12-1 के शानदार रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे, जिसमें उनकी धारदार साउथपॉ (बाएं हाथ के) सटीकता और लगातार अटैक का बेहतरीन मिश्रण दिखता है।

अपना छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद इस उभरते हुए तकीनीकी फाइटर ने The Inner Circle 15 में अपना सबसे दमदार बयान दिया। वहां उन्होंने पहले अजेय रहे रूसी स्टार कियामरन नबाती को करियर की पहली हार का स्वाद चखाया, अपनी जीत की लय को दस तक बढ़ाया और टाइटल शॉट पर अपना दावा पक्का किया।

ये ऑल-थाई मुकाबला रैम्बोलैक के धमाकेदार फॉरवर्ड प्रेशर और घातक नॉकआउट पावर को योड-आईक्यू की रेंज और धारदार काउंटर्स के सामने खड़ा करता है। रैम्बोलैक अपने पहले निर्णायक डिफेंस के साथ अपनी बादशाहत को आगे बढ़ाना चाहेंगे, वहीं योड-आईक्यू बेल्ट छीनकर स्ट्राइकिंग आर्ट्स के सबसे बेहतरीन डिविजंस में से एक में बाकी सभी संदेह को खामोश करना चाहेंगे।

#2 महान करियर की अंतिम फाइट में उतरेंगे सेकसन

मॉय थाई के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक आखिरी बार रिंग में उतर रहे हैं और ऐसे एथलीट के खिलाफ, जिन्हें वो लगभग सभी से भी बेहतर जानते हैं।

सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग का सामना अपने पुराने प्रतिद्वंदी “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई से होगा। उनके रिटायरमेंट मुकाबले में, जो बेंटमवेट मॉय थाई की एक ऐसी विदाई है, जिसमें इतिहास और भावनाएं दोनों भरी हैं।

2023 में रिटायरमेंट को ठुकराकर ONE जॉइन करने के बाद 37 वर्षीय इस फाइटर ने आठ मैचों की जबरदस्त जीत की लय हासिल की, जिसने उन्हें एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिलाया। 15 यादगार मुकाबलों में सेकसन ने 10-5 का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें लियाम “हिटमैन” हैरिसन के खिलाफ बोनस जीतने वाला नॉकआउट शामिल है।

मुआंगथाई इस आखिरी मुकाबले के लिए एकदम परफेक्ट विरोधी हैं। उनकी प्रतिद्वंदिता लगभग एक दशक पुरानी है, जिसमें सेकसन का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड दमदार 4-1 है। हालांकि, ये बढ़त तब कुछ कम हो गई, जब जून 2025 में ONE Friday Fights 114 में मुआंगथाई ने उनके पिछले मैच को सर्वसम्मत निर्णय से जीत लिया, जिससे एक आखिरी हिसाब बाकी रह गया।

सेकसन की आक्रामकता का सामना “एल्बो ज़ोम्बी” के क्लोज-रेंज अटैक से होना एक क्लासिक फाइट की गारंटी देता है। जीत हो या हार, सेकसन लुम्पिनी से विदा लेंगे, वही जगह जहां उनकी सबसे बड़ी यादें बनी थीं।

#3 फ्रेडी हैगर्टी और संगारथिट परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे

फ्रेडी हैगर्टी और संगारथिट लुकसाइकोंगडिन इस कार्ड में पारिवारिक विरासतों के साथ-साथ अपनी खुद की पहचान बनाने की गहरी चाहत भी लेकर आएंगे।

हैगर्टी नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के 21 वर्षीय छोटे भाई ने प्रमोशन में शानदार 4-1 का रिकॉर्ड बनाया है और अपनी इकलौती हार के बाद इस मई The Inner Circle 15 में योनिस अनाने के खिलाफ दमदार जीत के साथ जोरदार वापसी की।

अब वो स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में एक कड़े थाई विरोधी रंगरुआंगलैक टीएन मॉयथाई के सामने होंगे। उनका प्रयास होगा कि वो जीत हासिल कर मेन रोस्टर में जगह बनाने का प्रयास करेंगे।

यही जज्बा संगारथिट में भी नजर आता है, जो पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के रिश्तेदार हैं। पूर्व WBA एशिया सुपर लाइटवेट चैंपियन, जिन्होंने ONE के किकबॉक्सिंग मैचों में 3-1 का रिकॉर्ड बनाया है। अब संगारथिट बेंटमवेट मॉय थाई में शिफ्ट हो रहे हैं, जहां उनका सामना खतरनाक लोगन “ड्रैगन” चैन से होगा।

मॉय थाई की तरफ ये स्विच एक जबरदस्त मुकाबला साबित हो सकता है, जो इस 22 वर्षीय फाइटर को धमाकेदार स्टॉपेज की तलाश में अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर खुलकर दिखाने का मौका देता है।

11 सितंबर को इन दोनों को पारिवारिक सम्मान प्रेरित करेगा। वर्ल्ड चैंपियन भाइयों की छाया से बाहर निकलते हुए हैगर्टी और संगारथिट अपनी खुद की राह बनाने आ रहे हैं।

मॉय थाई में और

Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Wuttikrai Wor Chakrawut Mohammad Habibpour ONE Friday Fights 168
Lenny Blasi Worapon Lukjaoporongtom The Inner Circle 28
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28