ONE Fight Night 39 के मेन इवेंट में रैम्बोलैक ने अब्दुल्ला दयाकाएव को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 9 scaled

कई महीनों के इंतजार के बाद ONE Fight Night 39 के बहुप्रतीक्षित मॉय थाई मुकाबले में दमदार खेल देखने को मिला। इसका लाइव प्रसारण शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।

थाई सनसनी रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने मेन इवेंट में जीत हासिल कर खुद को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ टॉप कंटेंडर साबित कर दिया है। उन्होंने अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव को दूसरे राउंड में 2:41 मिनट पर ढेर किया।

ओपनिंग राउंड में किक बनाम पंचों की जंग देखने को मिली, Superbon Training Camp के 22 वर्षीय स्टार ने “स्मैश बॉय” के खतरनाक लेफ्ट पंचों के जवाब में लेफ्ट किक्स लगाईं। लेकिन 23 वर्षीय रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट ने बॉडी पंचों का मिश्रण करते हुए रैम्बोलैक को संभलकर रहने के लिए मजबूर कर दिया।

दूसरे राउंड में अलग ही कहानी देखने को मिली। रैम्बोलैक ने संयम बनाते हुए काउंटर अटैक के मौके तलाशे तो वहीं दयाकाएव मैच का अंत करने की ताक में रहे।

जब दयाकाएव पावर शॉट के लिए आगे आए तो रैम्बोलैक ने नीचे झुककर अपने विरोधी के शरीर पर लेफ्ट हुक दे मारा। उसके बाद थाई सनसनी ने बॉडी पर राइट हुक और फिर चेहरे पर लेफ्ट हुक जड़ा।

Rambolek Chor Ajalaboon counters Abdulla Dayakaev with a punch

दयाकाएव ने राइट पंच के जरिए काउंटर करने की कोशिश की, मगर रैम्बोलैक ने एक धमाकेदार राइट हुक उनकी ठोड़ी पर जमा दिया। रूसी स्टार उसके बाद कैनवास पर गिर पड़े और रेफरी ने वहीं मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

धमाकेदार जीत के साथ उन्होंने ONE में लगातार जीत का सिलसिला पांच तक पहुंचाते हुए स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 67-14 किया। इसके साथ ही उन्हें ONE Championship चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया।

मेन इवेंट में आई शानदार जीत के दम पर उन्होंने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए अपना नाम आगे कर दिया है, जो कि फिलहाल अनाने के पास है। खास बात ये है कि वो Team Mehdi Zatout में दयाकाएव के साथी हैं।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21