हेलेना क्रेवार ONE डेब्यू में टेशया नोएलानी एलो को हराकर बहुत खुश – ‘मैं जानती थी कि फिनिश कर सकती हूं’

Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सर्किट पर सालों तक धाक जमाने के बाद हेलेना क्रेवार ने आखिरकार दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शानदार आगाज किया।

18 वर्षीय सनसनी ने शनिवार, 24 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए ONE Fight Night 39 में साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है।

2025 IBJJF वर्ल्ड चैंपियन को लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में टेशया नोएलानी एलो को एस्टिमा लॉक से हराने में सिर्फ 100 सेकंड लगे।

ONE Championship में पहली बार मुकाबला करने उतरीं Kingsway Jiu-Jitsu टीम की स्टार ने जरा सी भी हिचक नहीं दिखाई।

उन्होंने ONE से बात करते हुए इस अहम पल के बारे में कहा:

“ये एक शानदार अनुभव था। मैंने सबमिशन से मैच जीता। फाइट वीक के दौरान सब कुछ अच्छे से हुआ। मैं अपने डेब्यू को लेकर बहुत खुश हूं।

“मैं 10 साल से मुकाबले कर रही हूं तो कोई दबाव नहीं था। मैं मैच से पहले शांत रहना पसंद करती हूं।”

मैच की शुरुआत से ही एलो का गेम प्लान साफ था कि उन्हें क्रेवार पर बढ़त बनानी है। हवाई की रेसलर और जूडो एथलीट ने नीबार का प्रयास किया।

लेकिन क्रेवार का अंदाज एकदम शांत था और उन्होंने खुद को आसानी से बचाया। उन्होंने 50-50 पोजिशन से फिगर फोर ग्रिप लगाई और विरोधी को टैप करने पर मजबूर कर दिया।

टेक्सस निवासी एथलीट ने बताया:

“वो बहुत तेज और आक्रामक थीं, लेकिन मैं जानती थी कि अगर मैं टॉप पर आई या लेग को पकड़ा तो फिनिश कर सकती हूं और मैंने ऐसा ही किया।

“एंकल लॉक मेरे पसंदीदा सबमिशंस में से एक हैं और मैंने सबसे पहले इसे ही लगाया। जैसे ही मैंने इसे लगाया, एक आवाज सी आई। मुझे पता था कि अब टैप आ जाएगा। दूसरी आवाज के बाद उन्होंने टैप कर दिया।”

उस शानदार फिनिश के चलते क्रेवार का रिकॉर्ड 346-7 हो गया और ये उनके करियर की 306वीं सबमिशन जीत थी।

क्रेवार ने जीत के बावजूद कहा कि उनमें अभी सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा:

“मैं इस जीत को सात नंबर देना चाहूंगी क्योंकि मुझे लगता है कि मैं बेहतर कर सकती थी। लेकिन फिर भी ये अच्छी परफॉर्मेंस और तेज सबमिशन था। मैं खुश हूं।”

क्रेवार ने एलो के विकास की तारीफ की और अब वर्ल्ड टाइटल पर नजर

हेलेना क्रेवार और टेशया नोएलानी एलो कुछ साल पहले भी एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं, तब क्रेवार को पेनल्टी से जीत मिली थी।

इस बार नतीजा बहुत स्पष्ट था, लेकिन क्रेवार ने माना कि दोनों के गेम में काफी सुधार हुआ है।

लास वेगास निवासी एथलीट ने कहा:

“हमारे गेम में काफी बदल गए हैं। पिछले बार इतनी ज्यादा मूवमेंट नहीं थी। वो पूरे छह मिनट तक मेरी गार्ड पोजिशन में थी। लेकिन इस बार वो गार्ड पास करने का प्रयास कर रही थीं। ये शानदार मैच था।

“वो एक अच्छी इंसान हैं। मैच से पहले और बाद में हमने हाथ मिलाए और गले लगे। मुझे खुशी है कि उन्होंने मैच स्वीकारा और मैं उनकी आभारी हूं।”

अपने डेब्यू मैच को शानदार अंदाज में जीतने के बाद क्रेवार की नजरें बड़ी चुनौतियों पर टिक गई हैं।

जब उनसे अगली चुनौती के बार में पूछा गया तो क्रेवार ने कहा:

“कोई एक नाम नहीं है। जो भी ONE Championship में मुझसे 155 पाउंड भार वर्ग या ओपनवेट में भिड़ना चाहे, मैं तैयार हूंं। उम्मीद है कि मुझे ONE में टाइटल शॉट मिलेगा।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21